Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 जारी (HP Board 10th Topper 2026 Out) - टॉपर्स लिस्ट, अंक, रैंक, नाम देखें
    • लेख
    • एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 जारी (HP Board 10th Topper 2026 Out) - टॉपर्स लिस्ट, अंक, रैंक, नाम देखें

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 जारी (HP Board 10th Topper 2026 Out) - टॉपर्स लिस्ट, अंक, रैंक, नाम देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 10 May 2026, 11:59 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 (HP Board 10th Topper 2026 in hindi) - हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 10 मई 2026 को एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (HP board 10th result in hindi) जारी किया गया। परिणाम के साथ ही एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स (hp board 10th toppers) की घोषणा भी की गई। टॉपर्स की लिस्ट मेरिट सूची के रूप में जारी की गई है। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में 83.87% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कांगड़ा की अनमोल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पहले नंबर पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। एचपीबीओएसई मेरिट सूची 2026 (HPBOSE merit list 2026 in hindi) हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर दिए गए रिजल्ट लिंक में अपने रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट जान सकेंगे। एचपी बोर्ड रिजल्ट के साथ छात्र एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर के बारे में भी जान सकते हैं।
    ये भी पढ़ें : एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026एचपी बोर्ड 12वीं टॉपर्सएचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 जारी (HP Board 10th Topper 2026 Out) - टॉपर्स लिस्ट, अंक, रैंक, नाम देखें
    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर 2026 (HPBOSE 10th Topper 2026 in hindi) - यहाँ चेक करें

    HPBOSE 10th Result 2026: अनमोल स्टेट टॉपर

    पहले नंबर पर एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 नंबर लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कुल तीन छात्र दूसरे नंबर पर हैं।

    तीसरे नंबर पर 697 अंक लेकर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर ही अलीशा ठाकुर हैं जो ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं इनके अंक भी 697 हैं।

    चौथे नंबर पर 696 अंक लेकर ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति हैं। 696 अंक लेकर ही चौथे नंबर पर अस्मिता शर्मा हैं जो कि किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पांगा (बिझड़ी) की छात्रा हैं।

    HPBOSE 10th Result: दूसरे नंबर पर संयुक्त तीन टॉपर

    दूसरे नंबर पर 698 लेकर अभिनव मेहता जो कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं। 698 लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा भी दूसरे नंबर पर रही हैं। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना की छात्रा रूहानी धीमन 698 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कुल तीन छात्र दूसरे नंबर पर हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    hp board class 10th result : 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी

    रैंक

    नाम

    मार्क्स

    प्रतिशत

    जिला

    स्कूल

    1

    अनमोल (ANMOL)

    699

    99.86%

    कांगड़ा

    A.V.M Sr Sec School, Pahra

    2

    अभिनव मेहता (ABHINAV MEHTA)

    698

    99.71%

    ऊना

    Govt Sr Sec School, Rapoh Missran

    2

    पूर्णिमा शर्मा (PURNIMA SHARMA)

    698

    99.71%

    बिलासपुर

    Govt Girls Sr Sec School, Bilaspur

    2

    रूहानी धीमान (ROOHANI DHIMAN)

    698

    99.71%

    ऊना

    Govt Sr Sec School, Rapoh Missran

    3

    अश्विका शर्मा (ASHWIKA SHARMA)

    697

    99.57%

    हमीरपुर

    Neelam Public Sr. Sec School, Bihru

    3

    आलीशा ठाकुर (ALISHA THAKUR)

    697

    99.57%

    मंडी

    Oxford School

    HPBOSE 10वीं टॉपर्स 2026 सूची में अंतिम रैंक, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, प्राप्त छात्रों के नाम अंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। एचपी बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट (HP board 10th class result) में छात्रों के नाम, विषय वार अंक, कुल अंक व अन्य विवरण होते हैं। एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स (hp board 10th toppers) रैंक वार जारी किया जाता है। छात्र इस लेख में एचपी बोर्ड क्लास 10 टॉपर लिस्ट, टॉपर के नाम और अन्य विवरण के साथ पिछले वर्षों के एचपी बोर्ड टॉपर के बारे में भी जान सकते हैं।

    पिछले सत्र में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 15 मई 2025 को एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (HP board 10th result in hindi) जारी किया गया। परिणाम के साथ ही एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स (hp board 10th toppers) की घोषणा भी की गई। कांगड़ा जिले के पालमपुर की छात्रा साइना ठाकुर ने एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2025 में टॉप किया।
    ये भी पढ़ें : एचपी बोर्ड 10वीं डेट शीट 2026रोल नंबर से जानें अपना एचपी बोर्ड रिजल्ट

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉप 10 में कुल 117 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें 88 छात्र और 29 छात्राएं शामिल हैं। रैंक 1 पर आई साइना ठाकुर के बाद दूसरे स्थान पर हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र की रिधिमा ठाकुर ने कुल 695 अंक (99.29%) प्राप्त किए हैं। सोलन की रहने वाली मुदिता तीसरे स्थान पर शामिल हैं।
    डिजिलॉकर से देखें एचपी बोर्ड का परिणाम

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2026 (HP Board 10th Topper 2026 in hindi)

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 10 मई 2026 को घोषित किया गया। छात्र इस पेज पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के बाद जारी होने पर टॉपर और पिछले वर्षों के टॉपर को देख सकते हैं। एचपी बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट (hpbose 10th class result) के बाद एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स की घोषणा मेरिट सूची के रूप में की जाती है।

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2025 (HP Board 10th Topper 2025)

    एचपीबीओएसई कक्षा 10 के टॉपर्स की सूची 2025

    रैंक

    विद्यार्थी का नाम

    प्राप्त अंक

    प्रतिशत

    1

    साइना ठाकुर

    696/700

    99.43%

    2

    रिदिमा शर्मा

    695/700

    99.29%

    3

    मुदिता शर्मा

    694/700

    99.14%

    3

    परनिका शर्मा

    694/700

    99.14%

    4

    अन्वी सिंह

    693/700

    99.00%

    5

    अरुशी दिमान

    692/700

    98.86%

    5

    प्रिया

    692/700

    98.86%

    ये भी पढ़ें :

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2024 (HP Board 10th Topper 2024 in hindi)

    साल 2024 में एचपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर्स 2024 की घोषणा बोर्ड द्वारा 7 मई को रिजल्ट घोषित करने के साथ की गई थी। एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 में अनुसार रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल में टॉप किया। एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स में दूसरे स्थान पर आई कृतिका को 698 अंक मिले। टॉप 3 में 697 अंक लाने वाले तीन स्टूडेंट शामिल थे। टॉप 10 में 92 स्टू़डेंट शामिल हैं जिनमें 71 लड़कियां हैं। कक्षा 10 के टॉपर 2024 की सूची नीचे तालिका में देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 में 74 प्रतिशत छात्र पास हुए। 91622 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजियन कराया था जिसमें से 91130 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष 67988 पास हुए जबकि फ़ेल होने वाले छात्रों की संख्या 12613 रही तथा 10474 छात्रों की कंपार्टमेंट आई।

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2024 (HP Board 10th Topper 2024)

    रैंक

    टॉपर का नाम

    अंक

    प्रतिशत

    1

    रिधिमा शर्मा

    699/700

    99.86

    2

    कृतिका

    698/700

    99.71

    3

    शिवम शर्मा/ धृति टेगता/ रुशील सूद

    697/700

    99.57

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स मार्कशीट देखें

    hp%20bo

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2023 (HP Board 10th Topper 2023)

    रैंक

    टॉपर का नाम

    अंक

    प्रतिशत

    1

    मानवी

    694

    99.14

    2

    दीक्षा कठियाल

    693

    99

    3

    अक्षित शर्मा और आकर्षक ठाकुर

    692

    98.86

    ये भी पढ़ें :

    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2022 (HPBOSE Class 10 Toppers 2022)

    एचपी बोर्ड ने एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2022 के साथ 10वीं कक्षा के टॉपर्स की घोषणा की। आधिकारिक घोषणा के अनुसार नीचे दी गई तालिका देखें।

    एचपीबीओएसई कक्षा 10 टॉपर्स 2022 (HPBOSE Class 10 Toppers 2022)

    पद

    छात्र का नाम

    निशान

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    1

    प्रियंका

    693

    99%

    1

    देवांगी शर्मा

    693

    99%

    2

    आदित्य सांख्यान

    692

    98.86%

    3

    अंशुल ठाकुर

    691

    98.71%

    3

    सिया ठाकुर

    691

    98.71%

    4

    अनुष्का राणा

    690

    98.57%

    5

    दीक्षित

    689

    98.43%

    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2021 (HPBOSE 10th Toppers 2021)

    बोर्ड ने एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा 2021 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए मेरिट सूची जारी की है। जारी एचपीबीओएसई 10वीं मेरिट सूची 2021 के अनुसार, 94 छात्रों ने परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2020 (HPBOSE 10th Toppers 2020)

    पद

    टॉपर का नाम

    अंक प्राप्त की

    1

    कुमारी तनु

    691

    2

    क्षितिज शर्मा

    690

    2

    -

    -

    एचपीबीओएसई 2019 टॉपर्स (HPBOSE 2019 Toppers)

    पद

    टॉपर का नाम

    ज़िला

    प्रतिशत

    अंक अर्जित किये

    1

    अथर्व ठाकुर

    हमीरपुर

    98.71%

    691/700

    2

    श्रेष्ठ

    मंडी

    98.57%

    690/700

    3

    ध्रुव शर्मा

    बिलासपुर

    98.57%

    690/700

    यह भी पढ़ें

    एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026 सूची कैसे डाउनलोड करें (How to Download HPBOSE 10th Toppers 2026 list)

    एचपी बोर्ड कक्षा 10 मेरिट सूची 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    • होम पेज पर, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' टैब और उसके बाद 'मेरिट लिस्ट' टैब पर क्लिक करें।

    • अब 'मैट्रिक मेरिट लिस्ट 2026' पर क्लिक करें।

    • टॉपर्स की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

    • विवरण जांचें और इसे सहेजें।

    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2026 - उल्लिखित विवरण

    • अंतिम रैंक

    • रोल नंबर

    • छात्र/छात्रा का नाम

    • पिता का नाम

    • मां का नाम

    • ज़िला

    • स्कूल का नाम

    • प्राप्त अंक

    • कुल अंक

    • प्रतिशत

    ये भी पढ़ें :

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी बोर्ड 2026 10वीं कक्षा का टॉपर कौन है?
    A:

    बोर्ड द्वारा एचपी बोर्ड 2026 10वीं कक्षा टॉपर की घोषणा की गई।

    Q: क्या एचपीबीओएसई 10वीं का परिणाम घोषित हो गया है?
    A:

    एचपीबीओएसई 10वीं का परिणाम 10 मई 2026 को जारी किया गया।

    Q: क्या मैं एचपीबीओएसई टॉपर्स सूची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    हां, इसे hpbose.org से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 15 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CIPET JEE Application Date

    18 Dec'25 - 28 May'26 (Online)