Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (HP Board 10th Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @hpbose.org
    • लेख
    • एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (HP Board 10th Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @hpbose.org

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (HP Board 10th Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @hpbose.org

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 12 May 2026, 10:40 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HP Board 10th Result 2026 in Hindi) - हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10 मई 2026 को एचपी बोर्ड 10वीं के नतीजे 2026 घोषित कर दिया। एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 सुबह 11 बजे जारी किया गया। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में 83.87% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। कांगड़ा की अनमोल 699 अंकों के साथ इस बार टॉपर बनी हैं। अभिनव मेहता, रूहानी धीमान और पूर्णिमा शर्मा ने मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाया है। इन तीनों ने 698 अंक हासिल किए। अलीशा ठाकुर और नीलम को तीसरे स्थान मिला है मेरिट सूची में, इन्होंने एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 697 अंक हासिल किए। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे 25 मई तक निर्धारित शुल्क के साथ अपना आवेदन दे सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक की मदद से एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
    HPBOSE 10th रिजल्ट 2026 लिंक
    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डिजीलॉकर से चेक करें : डायरेक्ट लिंक
    1778398054799
    ये भी पढ़ें : एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर 2026 | एचपी बोर्ड 10वीं डेट शीट 2026 | एचपी बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड | एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. एचपी बोर्ड पुनर्मूल्यांकन तिथि जारी
    2. hpbose 10th result 2026 : एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
    3. एचपीबीओएसई 10वीं hpbose.org रिजल्ट डेट 2026 (HPBOSE 10th hpbose.org Result Date 2026 in hindi)
    4. एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check HP Board 10th Result 2026? in hindi)
    5. एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग
    6. एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - पिछले वर्ष के आंकड़े
    7. एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 - टॉपर की सूची (HP Board 10th Result 2026 - Topper’s List)
    8. एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2025 सूची
    9. एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2026 के बाद क्या?
    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी (HP Board 10th Result 2026 Out) - डायरेक्ट लिंक @hpbose.org
    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HP Board 10th Result 2026 in Hindi)

    एचपी बोर्ड पुनर्मूल्यांकन तिथि जारी

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 (मुख्य परीक्षा) में आयोजित मैट्रिक परीक्षा (नियमित) (पूर्ण विषय, कंपार्टमेंट, प्रदर्शन सुधार एवं अतिरिक्त विषय) का रिजल्ट दिनांक 10 मई, 2026 को घोषित किया गया है। रिजल्ट का विवरण निम्नानुसार है:

    क्रम संख्या

    परीक्षा/सत्र

    कुल परीक्षार्थी

    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी (द्वितीय परीक्षा में वैकल्पिक सुधार हेतु पात्र)

    कंपार्टमेंट विद्यार्थी (द्वितीय परीक्षा में आवश्यक सुधार हेतु पात्र)

    कुल अनुत्तीर्ण विद्यार्थी (द्वितीय परीक्षा हेतु पात्र नहीं)

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    1

    मैट्रिक, मार्च-2026

    93661

    78150

    8433

    6559

    83.87%

    संबंधित अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर देख सकते हैं तथा कार्य दिवसों में बोर्ड मुख्यालय के निम्न दूरभाष नंबरों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

    • 01892-242148 (हमीरपुर, बिलासपुर एवं चंबा)

    • 242149 (कांगड़ा ‘A-R’)

    • 242151 (कांगड़ा ‘S-Z’ एवं मंडी)

    • 242119 (शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति एवं किन्नौर)

    • 242128 (कुल्लू, ऊना एवं सोलन)

    समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

    अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु प्रमाणपत्रों की प्रतियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं वे द्वितीय परीक्षा में वैकल्पिक सुधार के लिए पात्र हैं तथा कंपार्टमेंट विद्यार्थी आवश्यक सुधार परीक्षा के लिए पात्र हैं। द्वितीय परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की तिथि अलग से जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) / पुनः जांच (Re-checking) करवाना चाहते हैं, वे संबंधित विद्यालय के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रणाली द्वारा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर आवेदन कर सकते हैं।

    शुल्क:

    • प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन हेतु ₹1000/-

    • प्रति विषय पुनः जांच हेतु ₹800/-

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    JEE Main Important Physics formulas

    As per latest syllabus. Physics formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    अंतिम तिथि : 25/05/2026

    पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने हेतु संबंधित विषय में कम से कम 20% अंक होना अनिवार्य है तथा पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी भाग का होगा, MCQ को छोड़कर।

    आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होंगे तथा बिना शुल्क के आवेदन सीधे अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

    एचपी बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध कराया गया है, जिसकी मदद से एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करके एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HP board 10th result 2026 in hindi) की जांच कर सकेंगे। गत वर्ष 17 मई को एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें 79.8% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। एचपीबोस रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद ओरिजिनल मार्कशीट लेनी होगी। एचपी बोर्ड 10वीं क्लास के रिजल्ट 2026 के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

    यह भी देखें:

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download Now

    hpbose 10th result 2026 : एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    HPBOSE 10th Result : एचपी बोर्ड रिजल्ट डेट (hpbose result date) की जानकारी साझा कर दी गई है और hpbose 10th result 2026 10 मई को सुबह 11 बजे घोषित किया गया। बोर्ड सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और डाटा संकलन और रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 12वीं कक्षा का परिणाम 4 मई को जारी किया गया। अब 10वीं रिजल्ट का भी इंतजार खत्म होने जा रहा है।

    41 केंद्रों पर हुआ है मूल्यांकन कार्य

    एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। वहीं शिक्षा बोर्ड के पास 10वीं कक्षा में 93,564 और 12वीं की 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।

    बीते सालों में कब-कब जारी किया गया HP Board Result 2026?

    वर्ष

    कक्षा 10वीं परिणाम तिथि

    202610 मई, 2026

    2025

    17 मई, 2025

    2024

    7 मई, 2024

    2023

    25 मई, 2023

    2022

    29 जून, 2022

    एचपी बोर्ड 2026 10वीं रिजल्ट

    एचपीबोस कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। साथ छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र अपना एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (HP board 10th result 2026 in hindi) रोल नंबर दर्ज करके अपने ग्रेड, अंक और अन्य विवरण प्राप्त कर सकेंगे। एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों को अपने स्कूल से मूल मार्कशीट एकत्र करनी होगी। छात्रों को यह ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन 10वीं कक्षा एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (10th class HP Board result 2026 in hindi) प्रकृति में अनंतिम (प्रोविजनल) होंगे। यानी मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करना होगा। 10वीं कक्षा एचपी रिजल्ट 2026 में छात्रों की व्यापक जानकारी जैसे विषय-वार अंक और एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा में प्राप्त समग्र अंक आदि शामिल होते हैं।

    पिछले शैक्षणिक सत्र में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा एचपी बोस एसएससी रिजल्ट 2025 (HP BOSE SSC result 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर 15 मई को दोपहर 2.30 बजे जारी किया गया।

    एचपीबीओएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने हिमाचल प्रदेश 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 (Himachal Pradesh 10th class result 2026 in hindi) को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी देख सकेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HPBOSE 10th result 2026 in hindi) के संबंध में महत्वपूर्ण तिथियों, वेबसाइ, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया तथा अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    एचपीबीओएसई 10वीं hpbose.org रिजल्ट डेट 2026 (HPBOSE 10th hpbose.org Result Date 2026 in hindi)

    एचपी बोर्ड क्लास 10 एग्जाम रिजल्ट 2026 (HP class 10 exam result 2026 in hindi) के जारी होने की तारीख विभिन्न कारकों जैसे कि एचपीबीओएस क्लास 10 डेट शीट, हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों द्वारा किए गए पेपर मूल्यांकन प्रक्रिया तथा आधिकारिक वेबसाइटों पर छात्रों के अंकों को अपलोड करने पर निर्भर है। छात्रों को नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तिथियों को नोट करना चाहिए ताकि उनसे कोई भी जानकारी न छूटे।

    एचपीबीओएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 डेट्स

    कार्यक्रम

    तिथि

    एचपीबीओएसई 10वीं एग्जाम डेट

    3 मार्च से 28 मार्च 2026

    एचपीबीओएसई रिजल्ट 10वीं कक्षा 2026 (HPBOSE result 10th 2026)

    10 मई, 2026 सुबह 11 बजे

    पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट

    जुलाई 2026

    एचपी बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम डेट्स 2026

    जुलाई 2026

    कम्पार्टमेंट एचपी 10वीं क्लास रिजल्ट

    अगस्त 2026

    एचपी बोर्ड और अन्य राज्यों के बोर्ड के टॉपर को क्या इनाम मिलता है, वीडियो में देखें

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स (HPBOSE 10th Result 2026 Highlights)

    बोर्ड का नाम

    हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    परीक्षा का नाम

    एचपीबीओएस 10वीं परीक्षा

    रिजल्ट का नाम

    एचपी बोर्ड 10 वीं कक्षा रिजल्ट 2026

    रिजल्ट डेट और टाइम

    15 मई 2026 तक (दोपहर 2.30 बजे)

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट

    hpbose.org

    रिजल्ट का तरीका

    ऑनलाइन

    एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा का सिलेबस यहां देखें

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check HP Board 10th Result 2026? in hindi)

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    • होम पेज पर, नवीनतम घोषणा का सेक्शन देखें।

    • HP Board Class 10 result 2026 (एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2026) लिंक पर क्लिक करें।

    • रोल नंबर दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।

    • एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 (HPBOSE 10th Result 2026 in hindi) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

    JEE Main Important Chemistry formulas

    As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters

    JEE Main high scoring chapters and topics

    As per latest 2024 syllabus. Study 40% syllabus and score upto 100% marks in JEE

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 एसएमएस के जरिए चेक करें

    छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना 10वीं रिजल्ट 2026 एचपी बोर्ड एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकेंगे।

    • अपना एसएमएस एप्लिकेशन खोलें

    • एचपी<स्पेस>10-अंक परीक्षा रोल नंबर टाइप करें

    • इसे 56263 पर भेजें

    • आपका एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

    इन्हें भी देखें

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 HPBOSE रिजल्ट 2026 (HPBOSE Result 2026) में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख किया जाएगा -

    • रोल नंबर

    • नाम

    • माता - पिता का नाम

    • विषयों के नाम

    • थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंक

    • विषयवार अंक

    • कुल मार्क

    • डिवीजन

    • एचपीबीओएसई 10वीं के परिणाम की स्थिति

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग

    • जो छात्र अपने एचपी बोर्ड कक्षा 10 टर्म 1 के परिणाम 2026 से असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • उन्हें पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भरना होगा और आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से ऑनलाइन मोड में शुल्क जमा करना होगा।

    • एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रीचेकिंग के लिए छात्रों को 400 रुपये प्रति विषय का शुल्क देना होता है।

    • जो लोग उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 500 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा।

    • संबंधित विषय में कम से कम 20% अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही उस विषय में पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026

    • जो छात्र एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट में उत्तीर्ण नहीं हुए होंगे वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    • एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    • कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - ग्रेडिंग सिस्टम

    अंक सीमा

    ग्रेड

    ग्रेड पॉइंट

    91-100

    A1

    100

    81-90

    A2

    90

    71-80

    B1

    80

    61-70

    B2

    70

    51-60

    C1

    60

    41-50

    C2

    50

    33-40

    D

    40

    21-32

    E1

    C

    00-20

    E2

    C

    हिमाचल प्रदेश के शीर्ष स्कूल

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 - पिछले वर्ष के आंकड़े

    पिछले वर्षों के एचपी बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट विश्लेषण के साथ-साथ पिछले वर्ष की टॉपर्स सूची का उल्लेख निम्न तालिका में किया गया है। छात्र यहां प्रत्येक वर्ष के लिए उपस्थित छात्रों की कुल संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की जांच कर सकते हैं।

    एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट पिछले वर्ष के आंकड़े

    वर्ष

    परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या

    कुल पास प्रतिशत

    202595,495 (regular students)79.8%
    20249113074.61%

    2023

    90896

    89.7%

    2022

    90,375

    87.5%

    2021

    1,31,902

    99.7%

    2020

    1,04,336

    68.11%

    2019

    111976

    60.79

    2018

    109678

    66.15

    2017

    124441

    96.88

    इन्हें भी देखें

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 - टॉपर की सूची (HP Board 10th Result 2026 - Topper’s List)

    टॉपर सूची 10वीं रिजल्ट 2026 एचपी बोर्ड के साथ जारी की जाएगी। छात्र निम्नलिखित तालिका में पिछले वर्ष के एचबीएसई 10वीं टॉपर के विवरण की जांच कर सकते हैं।

    एचपीबीओएसई 10वीं टॉपर्स 2025 सूची

    रैंक

    छात्र का नाम

    प्राप्त अंक

    प्राप्त अंक प्रतिशत

    1

    साइना ठाकुर

    696

    99.43%

    2

    रिद्धिमा शर्मा

    695

    99.29%

    3

    मुदिता शर्मा

    694

    99.14%

    3

    पर्णिका शर्मा

    694

    99.14%


    हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट : 2024 टॉपर की लिस्ट देखें

    टॉपर

    प्राप्त अंक

    अंकों का प्रतिशत

    जिला

    रिधिमा शर्मा

    699

    99.86

    हमीरपुर

    कृतिका शर्मा

    698

    99.71

    कांगड़ा

    शिवम शर्मा

    697

    99.57

    बिलासपुर

    दृष्टि टेगटा

    697

    99.57

    शिमला

    रुशिल सूद

    697

    99.57

    कांगड़ा

    एचपीबीओएसई टॉपर्स लिस्ट 2023

    रैंक

    छात्र का नाम

    अंक

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    1

    प्रियंका

    693

    99%

    1

    देवांगी शर्मा

    693

    99%

    2

    आदित्य सांख्यान

    692

    98.86%

    3

    अंशुल ठाकुर

    691

    98.71%

    3

    सिया ठाकुर

    691

    98.71%

    4

    अनुष्का राणा

    690

    98.57%

    5

    दीक्षित

    689

    98.43%

    इन्हें भी पढ़ें

    एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2026 के बाद क्या?

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा में चले जाएंगे। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार 10वीं के बाद स्ट्रीम या कोर्स का चयन करना होगा। एक स्ट्रीम चुनना एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है, क्योंकि एक छात्र का भविष्य उसी एक निर्णय पर निर्भर करता है। इस प्रकार, छात्रों को किसी भी स्ट्रीम को चुनते समय बहुत बुद्धिमान और सावधान रहना चाहिए।

    इन्हें भी चेक करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट कब जारी किया जाएगा? (HP board result 2026 class 10 kab ayega)
    A:

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट: hpbose.org पर 10 मई 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। 

    Q: एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का न्यूनतम उत्तीर्ण अंक क्या है?
    A:

    छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में अलग-अलग कम से कम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।

    Q: 10वीं के बाद कौन से कोर्स करने हैं?
    A:

    10वीं के बाद विभिन्न विशेषज्ञताओं जैसे फैशन डिजाइनिंग, इलेक्ट्रिकल आदि में डिप्लोमा और बहुत से व्यावसायिक कोर्स करने के विकल्प होते हैं।

    Q: एचपी बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी?
    A:

    एचपी बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।

    Q: एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2026 में छात्रों को किसी भी तरह की विसंगति के लिए किससे संपर्क करना चाहिए?
    A:

    एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में किसी भी विसंगति के मामले में, छात्रों को स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। छात्रों को सभी विवरणों के साथ एक आवेदन पत्र लिखना होगा और इसे बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    CBSE Class 10th Admit Card Date

    5 May'26 - 21 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    NBSE HSLC Application Date

    11 May'26 - 16 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Telangana Intermediate Board Admit Card Date

    12 May'26 - 21 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to HPBOSE 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to HPBOSE 10th ?

    Hello,

    The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) announced the Class 10 results for March 2025 on May 15, 2025. The overall pass percentage was 79.8%, with 95,495 students appearing for the examination.

    For the complete merit list and more details, you can visit the official HPBOSE website.

    Hope

    Welcome Devinder!

    Please download the class 10th question paper from HP board Official website by going through this link https://www.hpbose.org/ModelQuesPpr.aspx

    You will see class 10th question paper section under that you need to click on the subject of which you need to download the question paper.

    Secondly you can also

    Hello Candidate,

    The HPBOSE Class 10 Mathematics model question paper for 2025 is available on the Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) official website.

    You can also download it directly from this link:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/hpbose-class-12-maths-model-paper-2024-25

    Hello

    HPBOSE declared Class 10 results on May 15, 2025.
    Revaluation applications were accepted from May 16 to June 7.
    Revaluation results are expected to be released by end of June 2025.
    Students from all districts, including Dharamshala, can check online.
    Visit the official website hpbose.org regularly for updates.