JEE Main Important Chemistry formulas
As per latest syllabus. Chemistry formulas, equations, & laws of class 11 & 12th chapters
एनएमएमएस बिहार 2026-27 (NMMS Bihar 2026-27 in Hindi) : स्टेट काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) मार्च 2027 में एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 2026-27, फाइनल आंसर की के साथ जारी करेगा। जो कैंडिडेट मार्च 2027 में परीक्षा देंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। उपलब्ध होने पर, स्टूडेंट्स यहां दिए गए लिंक से एनएमएमएस बिहार फाइनल आंसर की 2026 भी डाउनलोड कर पाएंगे।
This Story also Contains
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 2027 मार्च 2027 में जारी किया जाएगा। एनएमएमएस बिहार के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जनवरी 2027 में ऑनलाइन जारी किया जाएगा, और छात्र फरवरी 2027 तक अप्लाई कर सकेंगे। जो छात्र एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं और कट-ऑफ क्लियर करते हैं, उन्हें एनएमएमएस स्कॉलरशिप मिलने की संभावना ज़्यादा होगी। यह आर्टिकल बिहार एनएमएमएस 2026-27 एग्जाम के बारे में डिटेल में जानकारी देता है, जिसमें ज़रूरी तारीखें, एप्लीकेशन प्रोसेस, एडमिट कार्ड जारी होना, आंसर की की उपलब्धता और रिजल्ट की घोषणा शामिल है।
एनएमएमएस बिहार के लिए आवेदन की तारीख, अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तारीख और आंसर की पर आपत्ति की समय सीमा सहित पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। एनएमएमएस बिहार की सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं-
विषय | डेट |
|---|---|
एनएमएमएस बिहार आवेदन जारी करने की तिथि | जनवरी 2027 |
बिहार एनएमएमएस आवेदन की अंतिम तिथि | फरवरी 2027 |
| आवेदकों द्वारा सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन अप्रूवल | फरवरी 2027 |
एनएमएमएस 2026-27 बिहार एडमिट कार्ड डेट | मार्च, 2027 |
एनएमएमएस 2026-27 बिहार परीक्षा तारीख | मार्च 2027 |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की जारी होगी | मार्च 2027 |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति |
|
बिहार एनएमएमएस रिजल्ट और फाइनल आंसर की | मार्च, 2027 |
संदर्भ के लिए पिछले सत्र की एनएमएमएस बिहार की सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं-
विषय | डेट |
|---|---|
एनएमएमएस बिहार आवेदन जारी करने की तिथि | 26 जनवरी 2026 |
बिहार एनएमएमएस आवेदन की अंतिम तिथि |
20 फरवरी 2026 |
| आवेदकों द्वारा सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन अप्रूवल | 20 फरवरी 2026 |
एनएमएमएस 2025-26 बिहार एडमिट कार्ड डेट |
8 मार्च से 11 मार्च, 2026 |
एनएमएमएस 2025-26 बिहार परीक्षा तारीख |
11 मार्च 2026 |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की जारी होगी |
11 मार्च 2026 |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति |
13 मार्च, 2026 |
बिहार एनएमएमएस रिजल्ट और फाइनल आंसर की | 31 मार्च, 2026 (जारी) |

ऑल इंडिया स्कॉलरशिप के बारे में जानें | एनएमएमएस उत्तर प्रदेश आवेदन देखें | एनएमएमएस हरियाणा आवेदन | एनएमएमएस दिल्ली देखें
एनएमएमएस बिहार- पिछले वर्ष की तिथि देखें
विषय | डेट |
|---|---|
एनएमएमएस बिहार आवेदन जारी करने की तिथि | 5 नवंबर, 2024 |
बिहार एनएमएमएस आवेदन की अंतिम तिथि |
7 दिसंबर, 2024 |
एनएमएमएस 2024-25 बिहार एडमिट कार्ड डेट | 13 से 19 जनवरी, 2025 |
एनएमएमएस 2024-25 बिहार परीक्षा तारीख | 19 जनवरी, 2025 |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की जारी होगी | 25 जनवरी, 2025 (जारी) |
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति | 31 जनवरी, 2025 |
बिहार एनएमएमएस रिजल्ट और फाइनल आंसर की | 9 जून, 2025 (जारी) |
छात्रवृत्ति संबंधी उपयोगी लिंक
Get your results instantly with our calculator!
बिहार NMMS छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदकों को तय एनएमएमएस पात्रता मानदंडों पर खरा उतरना होगा, जो इस प्रकार हैं:
कक्षा- आवेदकों को शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
अंक- सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को कक्षा सातवीं की परीक्षा न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्र 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए।
पारिवारिक आय - परिवार की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन स्कूलों के छात्र पात्र नहीं - एनवीएस, केवीएस, सैनिक स्कूल और निजी स्कूलों के छात्र एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
अन्य उपयोगी लिंक
परीक्षा का नाम | बिहार एनएमएमएस परीक्षा |
परीक्षा आयोजक निकाय | राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद |
उपयोग होने वाला संक्षिप्ताक्षर | एनएमएमएस बिहार |
राज्य/यूटी संपर्क अधिकारी और पता | महेंद्रू, पटना (बिहार) पिन-800006 |
संपर्क | 061-22370030 (O) |
एनएमएमएस बिहार आवेदन विधि | ऑनलाइन |
बिहार एनएमएमएस आधिकारिक वेबसाइट | www.scert.bihar.gov.in https://nmmssbihar.co.in/ |
बिहार एनएमएमएस परीक्षा तिथि | मार्च 2027 |
बिहार एनएमएमएस राज्य कोटा | 5433 |
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर : | 9473035530 / 9430283921 / 6299954889 / 14417 / 18003454417 |
| हेल्पलाइन ईमेल: | ntsenmmssexam.scertbihar@gmail.com |
ये भी पढ़ें -
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एडमिशन- आवेदन तिथि, प्रक्रिया जानें
पिछले सत्र में 2 जनवरी 2026 को एनएमएमएस बिहार 2025-27 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि इस बार बार आवेदन स्कूल के प्रधानाध्यक की ओर से ईशिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 8 के अयोग्य/अनियमित छात्रों को भी प्रमाण पत्र (आय, जाति, नि:शक्तता प्रमाण पत्र आदि) बनवाने/जमा करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया।
एनएमएमएस बिहार परीक्षा के संबंध में जारी निर्देश
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र/छात्राओं के लिए "राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना" (National Means cum - Merit Scholarship Scheme) प्रारंभ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत सफल छात्र-छात्राओं को राज्य के राजकीय / राजकीयकृत / राज्य सरकार /भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों / मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में नामांकित एवं विधिवत् रूप से अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को कक्षा IX से कक्षा XII तक की पढ़ाई के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 12000/- रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
एनएमएमएस बिहार आवेदन की जानकारी
1. आवेदक शैक्षिक सत्र 2026-27 में राज्य के राजकीय / राजकीयकृत / राज्य सरकार / भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय (जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं केन्द्र /राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं सभी प्राइवेट विद्यालयों को छोड़कर) / मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों / मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के कक्षा VIII के छात्र / छात्रा आवेदन कर सकते हैं, जो छात्र / छात्रा 55 प्रतिशत (पचपन प्रतिशत) अंकों के साथ कक्षा VII की परीक्षा उत्तीर्ण हों तथा ऊपर अंकित कोटि के विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा VIII में नामांकित होकर विधिवत् रूप से अध्ययनरत् हैं।
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिए उत्तीर्णांक में 5% की छूट होगी।
2. जो छात्र/छात्रा सत्र 2026-27 में कक्षा VII से 55% (SC एवं ST कोटि के छात्र-छात्राओं को 5% की छूट होगी) या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होकर कक्षा VIII में अध्ययनरत् हैं, तथा जिनके माता पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय रू० 3.5 लाख (तीन लाख पचास हजार रुपये) से अधिक नहीं है आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र संलग्न करेंगे, वे सभी छात्र/छात्रा राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) Academic Year 2026-27 (Project Year 2027-28) के पात्र होंगे।
3. अंतिम रूप से चयनित छात्र/छात्राओं को कक्षा VIII की परीक्षा न्यूनतम 55% अंकों के उत्तीर्ण करना होगा। SC एवं ST कोटि के छात्र/छात्राओं के लिए 5% की छूट होगी।
एनएमएमएस बिहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
एनएमएमएस बिहार छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने के लिए, सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.scert.bihar.gov.in के माध्यम से अपने एनएमएमएस आवेदन जमा करना होगा। इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे सफल आवेदन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए आवश्यक चरणों का पालन करें।
एनएमएमएस बिहार 2026-27 पंजीकरण फॉर्म (NMMS Bihar 2026-27 registration form) भरने के लिए एनएमएमएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, उम्मीदवार को एनएमएमएसएस ऑनलाइन आवेदन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
अगले पेज पर उम्मीदवारों को पंजीकरण और लॉगइन का विकल्प मिलेगा, पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
सभी पंजीकरण विवरण ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार को आईडी और पासवर्ड जेनरेट किया जाएगा।
इस आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करें।
आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरने के बाद उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे
उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन की रसीद मिल जाएगी। आवेदन रसीद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।
सभी छात्रों को एनएमएमएस छात्रवृत्ति (NMMS scholarship) के लिए अपने आवेदन में निम्नलिखित दस्तावेज जमा करना आवश्यक है। अनुसरण किए जाने वाले चरण नीचे दिए गए हैं:
छात्र का आधार कार्ड
स्कूल आईडी कार्ड
7वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
बैंक खाता पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
एनएमएमएस बिहार के लिए निर्धारित अहर्ता और चयन प्रक्रिया
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा मार्च, 2027 में एनएमएमएस एडमिट कार्ड (NMMS admit card 2025-26) डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड (NMMS Bihar admit card) एनएमएमएस परीक्षा तिथि तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट, scert.bihar.gov.in से अपना एनएमएमएस परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएमएमएस 2026-27 एडमिट कार्ड (NMMS 2026-27 admit card) प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 2027 छात्रों को परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
एनएमएमएस बिहार परीक्षा पैटर्न के अनुसार इसमें दो पेपर होते हैं, मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)। बिहार एनएमएमएस के टेस्ट में सफलता पाने के लिए छात्रों को MAT और SAT दोनों को मिलाकर न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। यह मानक सभी छात्रों पर लागू होता है। एससी/एसटी समुदायों के लिए न्यूनतम 32% की आवश्यकता होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को परीक्षा से कम से कम 2 से 3 महीने पहले पूरे एनएमएमएस पाठ्यक्रम को कवर कर लेना चाहिए।
प्रश्न पत्र | कुल अंक | समय |
|---|---|---|
मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) | 90 अंक | सुबह 10.30 से 12.00 बजे तक |
शैक्षिक योग्यता परीक्षण Aptitude Test (SAT) | 90 अंक | दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक |
एनएमएमएस परीक्षा बिहार का स्वरूप
सैनिक स्कूल प्रवेश से जुड़े उपयोगी लिंक
इस लेख में एनएमएमएस बिहार के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र दिए गए हैं जिसकी मदद से आप परीक्षा के प्रारूप को समझ सकते हैं। एनएमएमएस बिहार प्रश्न पत्र 2026 परीक्षा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएमएमएस बिहार आंसर की 2026-27 मार्च में जारी की जाएगी। एनएमएमएस बिहार के लिए प्रोविजनल आंसर की 9 मार्च, 2026 को जारी की गई। प्रोविजनल आंसर की (provisional answer key) में कोई विसंगति होने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 मार्च 2026 तक मौका दिया गया। एनएमएमएस बिहार फाइनल आंसर की और एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया गया। पिछले वर्ष 2025 मे 9 जून को रिजल्ट जारी किया गया।
छात्र एनएमएमएस बिहार 2025-26 आंसर की एससीईआरटी आधिकारिक वेबसाइटसे प्राप्त कर सकते हैं। यह एनएमएमएस आंसर की छात्रों के लिए उनके प्रदर्शन का आकलन करने और आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले उनके संभावित अंक पता करने में मदद करती है।

एनएमएमएस फाइनल आंसर की एप्टिटूयूड टेस्ट

एनएमएमएस बिहार फाइनल आंसर की मेंटल एबिलिटी टेस्ट
एनएमएमएस बिहार 2026-27 रिजल्ट (NMMS Bihar 2026-27 result in Hindi)
एससीईआरटी द्वारा एनएमएमएस बिहार परिणाम 2026-27 (NMMS Bihar 2026-27 result) ऑनलाइन प्रारूप में जारी किया गया। छात्र बिहार एनएमएमएस 2027 रिजल्ट (NMMS Bihar 2027 result) आधिकारिक वेबसाइट https://nmmssbihar.co.in/ या scert.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। एनएमएमएस बिहार के परिणाम मार्च 2027 में जारी किया जाएगा। पिछले सत्र में रिजल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया। एनएमएमएस बिहार परिणाम 2027 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों को उनके रोल नंबर और पिता का नाम दर्ज करना होगा।
एनएमएमएस बिहार परिणाम ऑनलाइन जांचने के चरण यहां दिए गए हैं:
आधिकारिक वेबसाइट https://nmmssbihar.co.in/ या scert.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'एनएमएमएस बिहार रिजल्ट' देखें और उस पर क्लिक करें।
एक पीडीएफ खुलेगा जिसमें अपने रौल नंबर और अपने नाम व पिता के नाम की मदद से रिजल्ट चेक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए बिहार एनएमएमएस परिणाम डाउनलोड करें।
एनएमएमएस में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों की स्कूलों में पढ़ाई के लिए कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक वर्ष चयनित छात्रों को 12000/- प्रति वर्ष (1000/- रुपये प्रति माह) छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाते हैं। बिहार एनएमएमएस छात्रवृत्ति के तहत राज्य में 5433 छात्रों का चयन किया जाता है।
उपयोगी लिंक
एनएमएमएस बिहार की फाइनल आंसर की और एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 2026 के साथ मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा रिजल्ट मेरिट लिस्ट 31 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर एनएमएमएस बिहार रिजल्ट देख और देख सकते हैं। एनएमएमएस परीक्षा बिहार 11 मार्च 2026 को आयोजित की गई। परिणामों के साथ, परिषद ने एनएमएमएस बिहार मेरिट सूची पीडीएफ भी प्रकाशित की है। मेरिट सूची बिहार के हर जिले हर ब्लॉक के लिए जारी किया गया है, जिसे नीचे दिए गए पीडीएफ के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
एनएमएमएस बिहार फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
बिहार एनएमएमएस का कटऑफ और स्कॉलरशिप प्राप्त करने की प्रक्रिया की घोषणा 9 जून को की गई। एससीईआरटी ने राष्ट्रीय आय—सह—मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा Academic Year-2025-26 (Project Year-2026-27) का परीक्षाफल प्रकाशन एवं छात्रवृत्ति भुगतान सम्बन्धी सूचना जारी करते हुए कहा है कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, महेन्द्रू, पटना द्वारा दिनांक–11.03.2026 (बुधवार) को राष्ट्रीय आय–सह–मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा Academic Year-2025-26 (Project Year-2026-27) आयोजित की गई थी। Provisional Answer Key SCERT, Patna के Website पर Upload किया गया था। उसके बाद परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों के द्वारा निष्पादन के बाद Recommended Final Model Answer Key परिषद् के website https://scert.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया। वर्तमान में पूर्णांक एवं प्राप्तांक की गणना कर न्यूनतम अर्हतांक निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है—
क्र० सं० | विषय | गलत प्रश्नों की संख्या | कुल सही प्रश्नों की संख्या (अर्थात पूर्णांक) | सामान्य कोटि एवं अन्य (40%) | अनुसूचित जाति/जनजाति एवं नि:शक्त (32%) |
01 | MAT | — | 90 | 36 | 29 |
02 | SAT | — | 90 | 36 | 29 |

उक्त परीक्षा में जिलावार निर्धारित कोटा के अनुसार मेधा सूची के अन्तर्गत आने वाले सफल परीक्षार्थियों का परीक्षाफल राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना के website https://scert.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षाफल की सॉफ्ट कॉपी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को email के माध्यम से भी भेजी जा रही है। सभी सफल परीक्षार्थियों का Individual Result Card एवं परीक्षाफल, संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। सफल परीक्षार्थी अपने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से अपना परीक्षाफल कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

परीक्षा में सफल छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति हेतु शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, शास्त्री भवन, नई दिल्ली द्वारा विकसित National Scholarship Portal (NSP) पर Online apply करेंगे। शैक्षिक सत्र 2026-27 (कक्षा IX) की छात्रवृत्ति के लिए National Scholarship Portal पर Online apply करने की तिथि की सूचना www.scholarships.gov.in पर visit कर प्राप्त कर सकेंगे।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा अपने विद्यालय को National Scholarship Portal पर Registration किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा०शि०) के द्वारा उक्त Registration का Verification किया जाएगा।
जिन विद्यालयों का NSP पर Registration हो चुका है, वे NSP पर Registered विद्यालय के छात्र दिनांक 11.03.2026 (बुधवार) को आयोजित NMMS परीक्षा में सफल छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति हेतु NSP पर online आवेदन करेंगे।
उक्त आवेदन को संबंधित प्रधानाध्यापक Online Verification करेंगे।
तत्पश्चात उक्त आवेदन को संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी Online Verification करेंगे।
इसके उपरान्त ही शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, शास्त्री भवन, नई दिल्ली के द्वारा राशि की स्वीकृति के उपरान्त छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
यदि किसी कारणवश सफल परीक्षार्थियों को समय पर Result Card उपलब्ध नहीं हो पाता है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी परिषद् के email id- exam.scertpatna@gmail.com से प्राप्त परीक्षाफल के आधार पर सफल परीक्षार्थियों की Online Application एवं Verification की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। किसी भी संशय की स्थिति में सम्बन्धित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा०शि०) से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
बिहार में मॉडल विद्यालय कक्षा 9 में सत्र 2026–27 में नामांकन हेतु 11 मार्च 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा के कुछ प्रश्नों (MAT और SAT) में त्रुटियां पाई गईं। इसके कारण प्रभावित प्रश्नों के बदले सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से अंक देने का निर्णय लिया गया है। अंतिम मॉडल आंसर की के आधार पर संशोधित रिजल्ट SCERT की वेबसाइट पर 31 मार्च 2026 से उपलब्ध कराया गया है।
बिहार सरकार के राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 (बुधवार) को मॉडल विद्यालयों में प्रवेश के साथ एनएमएमएस परीक्षा आयोजित की गई थी। Provisional Answer Key SCERT, Patna के Website पर Upload करने तथा प्राप्त आपत्तियों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा समीक्षा के क्रम में पाया गया कि MAT के प्रश्न संख्या 36 एवं 40 तथा SAT के 3, 74, 84 के प्रश्न अथवा उनके विकल्प गलत है तथा प्रश्न पत्र में SAT के प्रश्न संख्या 32 से 35 के अंग्रेजी कम संख्या गलत अंकित है। वर्णित परिस्थिति में सभी छात्र/छात्राओं को उक्त प्रश्नों के बदले एक समान एक-एक अंक प्रदान कर परीक्षाफल का प्रकाशन किया जा रहा है। आपत्तियों के निवारणोपरांत Final Model Answer Key एवं विद्यार्थियों का परीक्षाफल संशोधित करते हुए प्रकाशन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना के website:- https://scert.bihar.gov.in पर दिनांक 31.मार्च 2026 से उपलब्ध है।

इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गयी। एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति 13 मार्च, 2026 तक दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा बिहार 11 मार्च 2026 को राज्य के 1918 केन्द्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में राज्य भर से लगभग 3 लाख 85 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से 2:30 बजे तक हुई।
एनएमएमएस बिहार प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड करें
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार, पटना द्वारा एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 8 मार्च को जारी किया किया गया। जिन विद्यार्थियों ने समय पर अपना आवेदन जमा किया है, वे 8 मार्च से 11 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://nmmssbihar.co.in/ या scert.bihar.gov.in के माध्यम से एनएमएमएस प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे। एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी का आधार नंबर या स्टूडेंट कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनएमएमएस बिहार परीक्षा 11 मार्च 2026 को आयोजित की गई।
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड लॉगिन विंडो
इससे पहले राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार ने एनएमएमएस बिहार आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी। एनएमएमएस बिहार आवेदन पत्र 26 जनवरी 2026 को जारी किया गया। पहले बिहार एनएमएमएस आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक थी लेकिन अब मॉडल विद्यालय कक्षा 9 में एडमिशन के लिए भी परीक्षा एक साथ आयोजित होगी।
एनएमएमएस बिहार आवेदन करने का सीधा लिंक
एनएमएमएस बिहार के लिए जारी ऑफिशियल सूचना पीडीएफ डाउनलोड करें
एससीईआरटी बिहार एनएमएमएस 2025-26 परीक्षा 11 मार्च, 2026 को आयोजित की गई। पहले यह परीक्षा 8 मार्च को निर्धारित थी लेकिन इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार एनएमएमएस परिणाम 2025-26 (Bihar NMMS result 2026) ऑनलाइन देख सकते हैं।
जो छात्र एनएमएमएस के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, और निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक प्राप्त करते हैं, उन्हें एनएमएमएस छात्रवृत्ति मिलने की संभावना अधिक होती है। एनएमएमएस 2025-26 महत्वपूर्ण तिथियों, एनएमएमएस आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र जारी करने, उत्तर कुंजी (आंसर की) की उपलब्धता और एनएमएमएस परिणाम घोषणा सहित बिहार एनएमएमएस 2025-26 परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र और अभिभावक इस लेख को नीचे तक पढ़ें।
एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 9 जून 2025 को जारी हो गया। छात्र बिहार एनएमएमएस 2025 रिजल्ट (NMMS Bihar 2025 result) आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से रौल नंबर और परीक्षा तिथि डालकर चेक कर सकते हैं। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार ने 19 जनवरी, 2025 को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए NMMS परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। छात्र 9 जून, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in के माध्यम से NMMS बिहार परिणाम देख सकते हैं। जो छात्र पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं और कट-ऑफ को पार करते हैं, उन्हें NMMS छात्रवृत्ति मिलने की अधिक संभावना होती है।
एनएमएमएस बिहार रिजल्ट चेक करें।
इससे पहले 25 जनवरी, 2025 को बिहार एनएमएमएस प्रोविजनल आंसर की जारी की। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक थी। उम्मीदवार ईमेल आईडी ntsenmmssexam.scertbihar@gmail.com पर मेल करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। परीक्षा समाप्ति के बाद उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार एनएमएमएस प्रोविजनल आंसर की 25 जनवरी से डाउनलोड कर सकते थे तथा 31 जनवरी 2025 तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
एनएमएमएस बिहार आंसर की 2024-25 (प्रोविजनल) डाउनलोड करें
एससीईआरटी बिहार ने 19 जनवरी, 2025 को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए एनएमएमएस परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। जिन छात्रों ने अपने आवेदन पूरे कर लिए थे, वे 13 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक अपने एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। परीक्षा के बाद, इस प्रक्रिया में पहले, एनएमएमएस आवेदन पत्र 5 नवंबर, 2024 को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें 7 दिसंबर, 2024 तक सबमिशन खुले थे। इसके बाद, स्कूलों ने 10 दिसंबर, 2024 तक छात्रों के आवेदनों की समीक्षा की और उन्हें मंजूरी दी।
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार द्वारा पिछले वर्ष एनएमएमएस बिहार 2025 का आयोजन 19 जनवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्राधिकरण द्वारा जारी एनएमएमएस एडमिट कार्ड 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण ने एडमिट कार्ड जारी किया। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना था। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया।
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड 2024-25: लॉगिन लिंक
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार द्वारा नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए एनएमएमएस 2024-25 आवेदन (NMMS 2024-25 application) की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए 1 दिसंबर 2024 से 7 दिसंबर 2024 कर दिया गया। छात्र 7 दिसंबर 2024 तक बिहार एनएमएमएस के लिए आवेदन कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा एनएमएमएस बिहार 2024-25 आवेदन 5 नवंबर को जारी किया गया। एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए योग्य छात्रों का चयन करने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एनएमएमएस बिहार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.scert.bihar.gov.in पर जारी किया गया। एनएमएमएस बिहार 2025 आवेदन (NMMS Bihar 2025 application in hindi) करने वाले विद्यार्थियों को एनएमएमएस पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए।
राष्ट्रीय आय सह-मेध छात्रावृत्ति योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर (जिनके माता-पिता की सभी श्रोतों से कुल वार्षिक आय 3.5 लाख से अधिक न हो) परन्तु मेधावी छात्र / छात्राओं के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना है। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (National Means-Cum-Murit Scholarship Scheme) वर्ष 2008 से प्रारम्भ की गई है।
इस योजना के अन्तर्गत वर्ष में 1.00 लाख (एक लाख ) छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्तियां प्रदान किये जाने का प्रावधान है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली यह राषि 12000/ (बारह हजार मात्र) प्रति वर्ष की दर से देय है।
इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य को आवंटित कोटा के अनुसार बिहार राज्य का कोटा 5433 है। वर्ष-2021 की राष्ट्रीय आय सह मेध छात्रावृत्ति योजना परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों में निर्धारित 86 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक-24.01.2021 (रविवार) को आयोजित की गई, जिसमें शामिल होने वाले जिलावार छात्र छात्राओं के संबंध में विवरण इस प्रकार है।
वर्ष - 2008 से आज तक की वर्षवार उपलब्धि निम्नवत है :
क्र० स० | परीक्षा तिथि | कुल पंजीकृत छात्रा | कुल सफल छात्रा |
1 | 17-08-2007 (2008-09) | 25,345 | 1,081 |
2 | 16-11-2008 (2009-10) | 36,977 | 7,72 |
3 | 08-11-2009 (2010-11) | 19,126 | 2,069 |
4 | 05-12-2010 (2011-12) | 19,597 | 2,273 |
5 | 20-11-2011 (2012-13) | 30,159 | 2,346 |
6 | 02-12-2012 (2013-14) | 67,622 | 2,808 |
7 | 17-11-2013 (2014&15) | 70,716 | 4,231 |
8 | 02-11-2014 (2015&16) | 55,252 | 4,610 |
9 | 09-11-2015 (2016&17) | 60,083 | 4,151 |
10 | 13-11-2016 (2017-18) | 34,496 | 4,050 |
11 | 05-11-2017 (2018-19) | 35,364 | 1,967 |
12 | 04-11-2018 (2019-20) | 29,675 | 5,095 |
13 | 17-11-2019 (2020-21) | 19,417 | 4,300 |
14 | 24-01-2021 (2021-22) | 33,684 | 4806 |
भारत सरकार द्वारा विकसित National Scholarship Portal (NSP) पर सफल परीक्षार्थियों के द्वारा Online Apply एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा Online Verify के उपरान्त सीधे छात्रों के लेखा में राशि हस्तान्तरित की जाती है।
कोटिवार सफल परीक्षार्थियों का विवरण
कोटि | छात्र | छात्रा | कुल |
सामान्य | 210 | 163 | 373 |
अनुसूचित जाति | 612 | 329 | 941 |
अनुसूचित जनजाति | 53 | 45 | 98 |
पिछड़ा वर्ग | 1145 | 544 | 1689 |
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग | 863 | 514 | 1377 |
पिछड़ा वर्ग महिला | & | 201 | 201 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 74 | 53 | 127 |
कुल | 2957 | 1849 | 4806 |
Over All Top 3 Students In N.M.M.S.S- 2021
क्र० स० | परीक्षार्थी का नाम | पिता का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्तांक |
1 | सुन्दरम कमार राजा | रंजीत कुमार राजा | आदर्ष मध्य विद्यालय, सगौचारी, गोपालपुर, खगड़िया | 158 |
2 | दीपक कुमार | वीरेन्द्र प्रसाद | उत्कमित मध्य विद्यालय, पकरीया, उदनपुर, गौरी घाट, नवादा | 149 |
3 | राहुल संगम | मनोज कुमार | कन्या मध्य विद्यालय झिंग नगर, बिहार शरीफ, नालंदा | 149 |
4 | आशुतोष | सत्य नारायण प्रसाद | उत्कमित मध्य विद्यालय, मलकआ बेगूसराय | 148 |
5 | अनुभव आनंद | नीरज कुमार झा | मध्य विद्यालय, रामनगर, महेव, मधेपुरा | 148 |
ये भी पढ़ें :
Top 03 Female Students Selected In N.M.M.S.S- 2021
क्र० स० | परीक्षार्थी का नाम | पिता का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्तांक |
1 | रीतिका रानी | सुमित कुमार | मध्य विद्यालय, बरही, नालंदा | 145 |
2 | ज्योति कुमारी | रंजीत कुमार | मध्य विद्यालय, इस्लामपुर, नालंदा | 144 |
3 | शलोनी कुमारी | देवेन्द्र कुमार | मध्य विद्यालय, टेहटा बालिका, जहानाबाद, (अरवल) | 144 |
4 | शलोनी कुमारी | नवल किषोर शर्मा | मध्य विद्यालय, टेहटा ,जहानाबाद, (अरवल) | 144 |
5 | वंदना कुमारी | विवेकानन्द यादव | मध्य विद्यालय, इस्लामपुर, नालंदा | 143 |
Top 03 Distrit Selected In N.M.M.S.S- 2021
क्र0सं0 | जिला का नाम | चयनित छात्रों की संख्या |
1 | पटना | 291 |
2 | मधुवनी | 230 |
3 | गया | 216 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि फरवरी, 2027 में होगी।
बिहार एनएमएमएस परीक्षा मार्च, 2027 में आयोजित की जाएगी।
कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र जिन्होंने पिछली परीक्षा में 55% अंक प्राप्त किए हैं।
एससीईआरटी बिहार द्वारा मार्च 2027 में एनएमएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी।
एनएमएमएस बिहार एडमिट कार्ड मार्च में जारी होगा। स्टूडेंट इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना आधार नंबर या स्टूडेंट कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Ajara
Please check the link given below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope it helps.
Hello Dear Student,
You can get directly find, check, get more information here:
Hope it helps!
Hello Jairam
You can download UP NMMS previous question papers from the link given below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-up-previous-year-question-papers
Hope it helps.
Keep posting your doubts here for more concept explanations, practice questions, and exam tips. All the best for your preparation!
Hello Dear Student,
You can check, find and access more information here:
Hello Sree Kiruba
Please check the link given below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-answer-key
Hope it helps.
Keep posting your doubts here for more concept explanations, practice questions, and exam tips. All the best for your preparation!
Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.
Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus
Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai
Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus
UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.
Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes