Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 (JNV Application Form 2026-27 in Hindi) - आवेदन, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 (JNV Application Form 2026-27 in Hindi) - आवेदन, प्रक्रिया जानें

    जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 (JNV Application Form 2026-27 in Hindi) - आवेदन, प्रक्रिया जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 11 Aug 2026, 09:35 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जवाहर नवोदय आवेदन पत्र (jawahar navodaya application form in Hindi) : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने क्लास 6 JNVST 2027-28 के लिए आवेदन सुधार सुविधा 11 अगस्त 2026 को शुरू कर दिए हैं। आवेदन सुधार सुविधा 12 अगस्त, 2026 तक है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन सबमिट किया है और उनके आवेदन में कोई गलती हो गई हो तो वे करेक्शन विंडो के जरिये अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर जाएं।
    जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आवेदन त्रुटि सुधार करने का डायरेक्ट लिंक
    ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन में सुधार कैसे करें
    JNVST क्लास 6 आवेदन फॉर्म 2027-28 - जारी

    This Story also Contains

    1. आधिकारिक जेएनवीएसटी आवेदन पत्र लिंक 2026-27 (Official JNVST Application Form Link 2026-27)
    2. जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 तिथियां (JNV Application Form 2026-27 Dates)
    3. जेएनवी आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता मानदंड कक्षा 6 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th)
    4. जेएनवी कक्षा 6 आवेदन पत्र 2026-27 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th in Hindi) ऑनलाइन कैसे भरें?
    5. जवाहर नवोदय विद्यालय आवेदन पत्र 6वीं कक्षा (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th in Hindi) : आवश्यक दस्तावेज
    6. एनवीएस आवेदन में क्या–क्या सुधार कर सकते हैं ?
    7. नवोदय विद्यालय आवेदन सुधार कैसे करें :
    जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 (JNV Application Form 2026-27 in Hindi) - आवेदन, प्रक्रिया जानें
    जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27

    नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 आवेदन सुधार विंडो 30 अगस्त 2025 को बंद कर दी। पंजीकृत उम्मीदवार 30 अगस्त, 2025 तक अपने आवेदन में हुई किसी त्रुटि को सुधार सकते थे। ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन करेक्शन विंडो तक पहुंच सकते थे। इससे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया जेएनवी कक्षा 6 (शैक्षणिक वर्ष 2026-27) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई।
    जरूरी लेख : नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28 । नवोदय कक्षा 6 प्रवेश 2027-28, पात्रता, परीक्षा तिथि

    छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in और cbseitms.rcil.gov.in के माध्यम से जेएनवी कक्षा 6 आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन जमा कर सकते थे। जेएनवीएसटी आवेदन पत्र भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2025 की गई थी।

    जेएनवी चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1 परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई और चरण 2 परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। जेएनवी आवेदन पत्र निःशुल्क ऑनलाइन भरा जा सकता है और इसे केवल जेएनवी में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र छात्रों द्वारा ही भरा जाना चाहिए। आवेदन करने के लिए सीधा लिंक प्राप्त करने, पात्रता मानदंड देखने और जेएनवी आवेदन पत्र भरने की आवश्यकताओं को जानने के लिए आगे पढ़ें।

    आधिकारिक जेएनवीएसटी आवेदन पत्र लिंक 2026-27 (Official JNVST Application Form Link 2026-27)

    विवरणआधिकारिक लिंक

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 (2026-27 सत्र) के लिए आवेदन पत्र लिंक

    यहां आवेदन करें

    जेएनवी आवेदन पत्र 2026-27 तिथियां (JNV Application Form 2026-27 Dates)

    जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों को जेएनवी 6वीं के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि और अन्य विवरणों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों और कार्यक्रमों की जानकारी होनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका देखें:

    विवरणतिथियां

    जेएनवीएसटी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

    1 जून, 2025

    जेएनवी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th)

    29 जुलाई, 2025

    13 अगस्त, 2025

    27 अगस्त, 2025

    जेएनवीएसटी छठी परीक्षा तिथि (चरण 1)

    13 दिसंबर, 2025

    जेएनवीएसटी 6वीं परीक्षा तिथि (चरण 2)

    11 अप्रैल, 2026

    नवोदय छठवीं का रिजल्ट (चरण एक)

    मार्च 2026 तक

    एनवीएस 6वीं परिणाम तिथि (चरण 2)

    मई 2026 तक


    यह भी देखें :

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

    जेएनवी आवेदन पत्र भरने के लिए पात्रता मानदंड कक्षा 6 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th)

    • आवेदक का जन्म 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। उसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान उसी जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए, जहां प्रवेश चाहा जा रहा है।
    • जो छात्र 2025-26 सत्र से पहले ही कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा परीक्षा दे रहे हैं, वे पात्र नहीं हैं।
    • उम्मीदवारों ने पूरे शैक्षणिक सत्र में कक्षा III, IV और V की पढ़ाई की हो। ग्रामीण कोटे के लिए, कक्षा III से V तक का स्कूल सरकारी वर्गीकरण के अनुसार ग्रामीण श्रेणी में आना चाहिए।
    • एनवीएस 6वीं पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    जेएनवी कक्षा 6 आवेदन पत्र 2026-27 (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th in Hindi) ऑनलाइन कैसे भरें?

    छात्र या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेएनवीएसटी फॉर्म 2026-27 ऑनलाइन भर सकते हैं। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 आवेदन पत्र भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जा सकता है:

    • आधिकारिक पोर्टल : cbseitms.rcil.gov.in या navodaya.gov.in पर जाएं
    • कक्षा 6 प्रवेश लिंक (जेएनवीएसटी 2026) पर क्लिक करें।
    • प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    • उम्मीदवार की तस्वीर, छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र सहित दस्तावेजों को जेपीजी प्रारूप (10-100 केबी) में तैयार करें
    • अभ्यर्थी का विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी और पेन दर्ज करें।
    • सभी आवश्यक दस्तावेज निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करें।
    • आवेदन जमा करें और पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें।
    • यदि आवश्यक हो तो परिवर्तन के लिए सुधार विंडो (तिथियां घोषित की जाएंगी) का उपयोग करें।

    जवाहर नवोदय विद्यालय आवेदन पत्र 6वीं कक्षा (jawahar navodaya vidyalaya admission form 2025-26 class 6th in Hindi) : आवश्यक दस्तावेज

    जेएनवीएसटी पंजीकरण 2026-27 के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे :

    • छात्र की तस्वीर
    • छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर
    • आधार कार्ड / निवास प्रमाण पत्र
    • कक्षा V का स्कूल प्रमाणपत्र
    • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी), यदि लागू हो
    • विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
    • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, यदि ग्रामीण कोटा के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं

    यह भी देखें:

    एनवीएस आवेदन में क्या–क्या सुधार कर सकते हैं ?

    नवोदय विद्यालय के आवेदन में चयनित क्षेत्रों (लिंग, क्षेत्र, श्रेणी, विकलांगता और परीक्षा का माध्यम) में भरी गई जानकारी को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के बाद 30 अगस्त तक खुली रहेगी। सुधार विंडो खुलने की जानकारी एनवीएस वेबसाइट/पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड कर दी की गई है।

    सुधार योग्य चीज़ें:

    लिंग (Gender): यदि आपने लड़के की जगह लड़की या लड़की की जगह लड़का चुन लिया है, तो इसे सही किया जा सकता है।

    श्रेणी (Category) : यदि आपने गलती से जनरल की जगह एससी/एसटी या ओबीसी चुन लिया है, या इसके विपरीत, तो इसे सही किया जा सकता है।

    क्षेत्र (Area): यदि आपने ग्रामीण क्षेत्र के बजाय शहरी क्षेत्र चुन लिया है, तो आप इसे सही कर सकते हैं।

    माध्यम (Medium): परीक्षा के लिए चुने गए माध्यम (जैसे हिंदी या अंग्रेजी) को भी बदला जा सकता है।

    विकलांगता (Disability): यदि आपने विकलांगता संबंधी कोई गलत जानकारी भरी है, तो उसे भी सुधारा जा सकता है।

    नवोदय विद्यालय आवेदन सुधार कैसे करें :

    • नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन सुधार विंडो पर क्लिक करें।

    • जब करेक्शन विंडो खुले, तो वहां अपनी लॉगिन डिटेल से फॉर्म को एक्सेस करें।

    • ऊपर बताई गई जानकारियों में सुधार करें और सभी विवरणों को ध्यान से दोबारा जांचें।

    • फॉर्म को सबमिट करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप जो जानकारी बदल रहे हैं वह सही है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जेएनवीएसटी फॉर्म 6वीं कक्षा भरने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2025 थी। छात्र फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जा सकते हैं।

    Q: जेएनवीएसटी 6वीं परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    जेएनवीएसटी छठी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1 परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई और चरण 2 परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।

    Q: क्या मैं जमा करने के बाद जेएनवी आवेदन पत्र को संपादित कर सकता हूं?
    A:

    हाँ, एनवीएस केवल कुछ फ़ील्ड्स में ही आवेदन को संपादित करने का अवसर प्रदान करेगा जो आवेदकों द्वारा गलत भरे गए होंगे। सुधार की तिथियां एनवीएस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है। 20 अगस्त तक आवेदन सुधार कर सकते थे।

    Articles
    |
    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Maharashtra HSC Board Application Date

    14 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maharashtra SSC Board Application Date

    19 Aug'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Basic 3D Modeling using Blender
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Yoga Practices 1
    Via Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana, Bangalore
    Forensic Science DNA Analysis
    Via University of Cambridge, Cambridge
    Endocrine Renal and Gastrointestinal Systems
    Via The University of Queensland, Brisbane
    Patent Drafting for Beginners
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello Student,

    The Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) for Class 6 is scheduled to be held on November 28, 2026.

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .

    Hello Student,

    You can download Navodaya Class 6 previous year question papers from the Careers360 article below. It includes papers from 2020, 2021, 2022, 2023, 2024-25, 2025 and 2026.
    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-question-paper

    Hi!

    Could you please specify your class?

    Meanwhile, check the link below, apply relevant filters, find suitable resources:

    https://school.careers360.com/download/jnvst-ebooks-and-sample-papers

    Hope it helps!