एनएमएमएस छत्तीसगढ़ 2027 (NMMS Chhattisgarh 2027 in Hindi) : एनएमएमएस छत्तीसगढ़ के लिए आवेदन 6 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ। उम्मीदवारों को एनएमएमएस परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि 23 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एनएमएमएस छत्तीसगढ़ के लिए एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी होगा और परीक्षा 12 दिसंबर 2026 शनिवार को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक और पेपर 2 परीक्षा दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक होगी।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ 2027 के लिए आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ 2027 के लिए आवेदन के लिए आधिकारिक सूचना पीडीएफ देखें
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति 2026-27 आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों की सहायता के लिए एक सरकारी समर्थित वित्तीय सहायता कार्यक्रम है। एनएमएमएस छत्तीसगढ़ योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनकी शिक्षा के खर्चों को पूरा करने के लिए ₹1000/- की मासिक छात्रवृत्ति राशि मिलेगी। छात्रों को एनएमएमएस प्रश्न पत्र का विश्लेषण और समाधान करना चाहिए। एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा पैटर्न जानने के लिए MAT और SAT परीक्षाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। एनएमएमएस छत्तीसगढ़ आवेदन तिथियों, प्रवेश पत्र तिथि, रिजल्ट आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
एनएमएमएस 2026-27 छत्तीसगढ़ परीक्षा से संबंधित घटनाओं की संभावित तिथियों का त्वरित अवलोकन प्राप्त करने के लिए छात्र निम्नलिखित तालिका का संदर्भ ले सकते हैं।
विवरण | तिथि |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ आवेदन तिथियां | 6 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2027 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ एडमिट कार्ड की तिथि | नवंबर 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा तिथि | 12 दिसंबर 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ प्रोविजनल आंसर की तिथि | दिसंबर 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की तिथियां | दिसंबर 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ रिजल्ट तिथि | जनवरी 2027 |
संदर्भ के लिए एनएमएमएस 2025-26 छत्तीसगढ़ परीक्षा से संबंधित घटनाओं की तिथियों का अवलोकन करें।
विवरण | तिथि |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ आवेदन तिथियां | 2 मार्च से 20 मार्च 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ एडमिट कार्ड की तिथि | अप्रैल 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा तिथि | 2 मई 2026 शनिवार |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ प्रोविजनल आंसर की तिथि | 19 मई 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की तिथियां | 25 मई 2026 |
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ रिजल्ट तिथि | जून 2026 |

Get your results instantly with our calculator!
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ के आवेदन ऑफलाइन मोड में स्कूलों के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।
छात्रों को छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन पत्र अंतिम तिथि या समय सीमा से पहले जमा करना होगा।
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए, छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन 23 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए, छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ विज्ञापन और आवेदन तिथियों आदि के बारे में अधिसूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in के माध्यम से जारी की जाती है।
परीक्षा का माध्यम : हिन्दी / अंग्रेजी।
प्रश्न पत्र : PAPER (I) - बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित। कुल 90 प्रश्न।
PAPER (II) - शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित। कुल 90 प्रश्न।
| प्रश्न पत्र – I | प्रश्न पत्र – II | ||||
| प्रातः 10:00 से 11:30 तक | दोपहर 01:00 से 02:30 तक | ||||
| बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) | कुल प्रश्न | कुल अंक | शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) | कुल प्रश्न 90 | कुल अंक 90 |
| 90 | 90 | गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान | 20 | 20 | |

एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा में बैठने के इच्छुक छात्रों को इसके लिए आवेदन करने हेतु अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। छात्र को कक्षा 7 की परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने होंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए इस मानदंड में 5% की छूट है। इसके अलावा, जिन छात्रों के माता-पिता की वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक नहीं है, वे भी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले आगे बढ़ने के लिए एनएमएमएस पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी देखें।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ एडमिट कार्ड नवंबर 2027 में उपलब्ध कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ का प्रवेश पत्र छात्रों को राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के लिए आधिकारिक दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। इसलिए, उन्हें परीक्षा के दिन इसे अवश्य साथ ले जाना चाहिए।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ मॉडल उत्तर पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in के माध्यम से जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा आंसर की दिसंबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने का अवसर भी प्रदान करेगा।
एनएमएमएस आंसर की छत्तीसगढ़ परीक्षा के बाद जारी किया जाता है। यह छात्रों को अपने उत्तरों की दोबारा जांच करने, अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में सक्षम बनाता है।
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस रिजल्ट 2026-27 जनवरी 2027 में घोषित किया जाएगा।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ चयन सूची पीडीएफ वेबसाइट scert.cg.gov.in के माध्यम से जारी की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों की छत्तीसगढ़ एनएमएमएस मेरिट सूची में उम्मीदवारों के नाम, उनकी श्रेणी, पेपर 1 और पेपर 2 में प्राप्त अंक, कुल स्कोर और उनके रोल नंबर शामिल हैं।
योग्य या चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ 2026-27 के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। तब तक, छात्र अपने रोल नंबर के आधार पर पिछले वर्षों के एनएमएमएस छत्तीसगढ़ रिजल्ट जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
विवरण | रिजल्ट लिंक |
रोल नंबर - 2501010001 से 2505020615 तक | |
रोल नंबर - 2505020616 से 2510050103 तक | |
रोल नंबर - 2510050104 से 2522011760 तक | |
रोल नंबर - 2522011761 से 2533010095 तक | |
एनएमएमएस चयन सूची |
ये भी पढ़ें :
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा एनएमएमएस रिजल्ट 2026 22 जून को जारी किया गया। इससे पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 2 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) के प्रश्नपत्रों के मॉडल आंसर की जारी किया गया। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न अथवा उसके आदर्श उत्तर पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 19 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य कार्यालयीन दिवसों में अपना आवेदन सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के नाम से मण्डल के आवक कक्ष में जमा कर सकते थे। बोर्ड को प्राप्त सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति आवेदन में परीक्षार्थी का नाम, रोल नम्बर, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की छायाप्रति तथा दावा-आपत्ति के समर्थन में प्रमाण संलग्न होना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक द्वारा भेजे गए आवेदन समय पर प्राप्त नहीं होने अथवा विलंब की स्थिति में मण्डल उत्तरदायी नहीं होगा। साथ ही, ई-मेल के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ 2026 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ चेक करें
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE) 2025-26 के तहत दिनांक 2 मई 2026 को राज्य में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) एवं द्वितीय पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को कुल 2246 छात्रवृत्तियों का कोटा आबंटित है। राज्य के 132 परीक्षा केन्द्रों में कुल 31,810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 28,570 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3,237 अनुपस्थित रहे।
छात्रवृत्ति योजना का विवरण : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय विद्यालयों के कक्षा 8वीं के वे विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 5% की छूट) प्राप्त की हो तथा जिनके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक न हो। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह ₹1000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) के लिए पंजीकरण 2 मार्च 2026 से शुरू हुआ। एनएमएमएस सीजी आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तक थी। एनएमएमएस छत्तीसगढ़ आवेदन पत्र स्कूलों के माध्यम से ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के बाद, एनएमएमएस एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले, अप्रैल 2026 में जारी किया गया। जबकि, एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा 2 मई 2026 शनिवार को आयोजित की गई।
छात्र अपने अपेक्षित अंक गिनने के लिए एनएमएमएस आंसर की का उपयोग कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ एनएमएमएस का रिजल्ट मई 2026 में जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ एनएमएमएस का समग्र रिजल्ट 19 मई, 2025 को घोषित किया गया था। एनएमएमएस सीजी का समग्र रिजल्ट 2025-26 सभी छात्रों के लिए चयन सूची के साथ पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया जाएगा। रिजल्ट एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा 2 मई 2026 शनिवार को विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा में MAT (मानसिक योग्यता परीक्षण) और SAT (शैक्षणिक योग्यता परीक्षण) शामिल हैं। ये दोनों पेपर 90-90 मिनट के होते हैं। प्रात: 10 बजे से 11.30 बजे तक पेपर 1 की परीक्षा होगी वहीं दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक पेपर 2 की परीक्षा होगी।
छात्रों को छत्तीसगढ़ एनएमएमएस परीक्षा पाठ्यक्रम और एनएमएमएस का परीक्षा पैटर्न से अच्छी तरह परिचित होना चाहिए। आगामी छत्तीसगढ़ एनएमएमएस 2025-26 परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एनएमएमएस छात्रवृत्ति छत्तीसगढ़ राज्य के लिए परीक्षा 12 दिसंबर 20276 को आयोजित होगी।
नहीं, एनएमएमएस छत्तीसगढ़ परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
छत्तीसगढ़ एनएमएमएस आवेदन प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से की जाती है। छात्रों को अंतिम तिथि से पहले अपने संबंधित स्कूल प्राधिकारियों को विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
On Question asked by student community
Hello Mahi,
Sorry, we don't have the requested materials right now. We're happy to help with other resources.
Hello Manita,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Hello Harsha,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Hello student!
You can download NMMS previous-year question papers from the link below. Practising these papers will help you understand the exam pattern, prepare for the Mental Ability Test (MAT) and Scholastic Aptitude Test (SAT), and improve your time management.
https://school.careers360.com/articles/nmms-question-papers
Hope it helps!
Hello Student,
Check the useful resources given below:
https://school.careers360.com/articles/nmms-bihar-previous-year-question-paper
Hope it helps!