बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल फॉर्म 2025 जारी (Bihar Board 10th Compartmental Form 2025) - बिहार बाेर्ड ने कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा और विशेष परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 2 मई से 7 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की ओर से कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा और विशेष परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। बोर्ड ने 4 अप्रैल को कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा फॉर्म जारी किया था। बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म 2025 को छात्र 4 से 16 अप्रैल 2025 तक भर सकते थे। उन्हें अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल फॉर्म 2025 भरना होगा। स्कूलों को बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए स्क्रूटिनी आवेदन के लिए भी लिंक 4 अप्रैल को एक्टिव किया।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 स्क्रूटिनी आवेदन का सीधा लिंक
बीएसईबी ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 और मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम अप्रैल में जारी किया जाएगा। परीक्षा मई में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 कम्पार्टमेंट रिजल्ट मई, 2025 में जारी किया जाएगा। इससे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की आंसर शीट की जांच के लिए आवेदन शुरू होगा। बीएसईबी 10वीं और 12वीं स्पेशल और कंपार्टमेंटल एग्जाम परीक्षा में शामिल हुए वैसे छात्र जो बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या intermediate.bsebscrutiny.com पर जाकर अपनी आंसर शीट की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। आंसर शीट्स स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि जून, 2025 तक रहेगी। मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 मई में आयोजित की जाएगी।
आंसर शीट्स स्क्रूटनी के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 रुपए का भुगतान करना होगा। जांच कमिटी आंसर्स शीट्स को रिव्यू करेगी और किसी तरह की गलती पाए जाने पर सुधार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि स्क्रूटनी के बाद अंकों में बदलाव हो सकता है, छात्रों के अंक बढ़ या घट भी सकते हैं। ऐसे में संशोधित अंक स्वीकार किए जाएंगे।
बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म : यहां डाउनलोड करें
स्कूल अधिकारी छात्रों को बिहार 10वीं कंपार्टमेंटल फॉर्म पीडीएफ प्रदान करेंगे। इसके बाद छात्रों को इसे भरकर फीस के साथ स्कूलों में जमा करना होगा। स्कूल के प्रिंसिपल समय सीमा से पहले विवरण अपलोड करेंगे। इससे पहले बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की मार्च, 2025 में घोषणा करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा, तारीखों और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बीएसईबी 10वीं परीक्षा में जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उनके पास अपना वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प है। नीचे, हमने बीएसईबी कक्षा 10 कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म 2025 की प्रमुख बातों का उल्लेख किया है:
विषय | विवरण |
बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) |
परीक्षा का नाम | बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 |
कम्पार्टमेंट परीक्षा फॉर्म की तारीख |
4 से 16 अप्रैल, 2025 |
| बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी आवेदन | 4 से 12 अप्रैल, 2025 |
तरीका | स्कूलों के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | secondary.biharboardonline.com |
छात्रों को अपने बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल फॉर्म से संबंधित सभी घटनाओं पर नज़र रखने की आवश्यकता है। यहां, हमने बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा की तारीखें और अन्य घटनाओं को सारणीबद्ध किया है।
विवरण | तिथि |
बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि | 17 से 25 फरवरी 2025 |
बीएसईबी 10वीं रिजल्ट की तारीख | 29 मार्च 2025 (जारी) |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंटल-विशेष परीक्षा आवेदन तिथियां |
4 से 16 अप्रैल, 2025 |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख | 2 मई से 7 मई 2025 |
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम की तारीख | मई, 2025 |
छात्रों को बिहार 10वीं कंपार्टमेंटल फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड स्कूल से प्राप्त करना होगा। बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने संबंधित स्कूल में जाना होगा। स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों को बिहार 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म प्रदान करेंगे। उन्हें फॉर्म भरना होगा और फॉर्म शुल्क के साथ स्कूल में जमा करना होगा।
यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी है कि बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म 2025 समय पर अपलोड किया जाए। उसके बाद छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से पूरक परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।
यह भी पढ़ें:
छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
जो छात्र एक या दो परीक्षाओं में अनुपस्थित थे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं।
छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
होम पेज पर 'बीएसईबी मैट्रिक कंपार्टमेंटल फॉर्म 2025' लिंक देखें।
लॉगिन पेज पर रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
अगले पेज पर छात्र के अंकों के साथ विषय सूची दिखाई देगी।
प्रत्येक विषय के सामने दिए गए बॉक्स पर क्लिक करके विषय चुनें।
'परीक्षा शुल्क' विकल्प पर क्लिक करें और शुल्क का भुगतान करें।
आगे उपयोग के लिए सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Get your results instantly with our calculator!
छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा पंजीकरण फॉर्म के साथ परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म शुल्क के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
विवरण | सामान्य वर्ग के लिए | आरक्षित श्रेणी एससी, एसटी और ईबीसी (बीसी-1) के लिए |
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन शुल्क | 70.00 | 70.00 |
परीक्षा शुल्क | 115.00 | - |
विविध शुल्क | 430.00 | 430.00 |
अंक पत्र शुल्क | 170.00 | 170.00 |
औपबंधिक प्रमाणपत्र शुल्क (सभी विषयों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए) | 110.00 | 110.00 |
विज्ञान आंतरिक शुल्क (सभी विषयों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए) | 55.00 | 55.00 |
कुल | 950.00 | 835.00 |
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क (केवल गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत और ललित कला विषयों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए) | 30.00 | 30.00 |
ऑनलाइन शुल्क (30/- रुपये) शैक्षणिक संस्थान द्वारा रखा जाएगा, और इसका उपयोग स्कूल प्रमुख द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदन भरने और डमी/मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। | 30.00 | 30.00 |
कुल | 1010.00 | 895.00 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म 4 से 16 अप्रैल, 2025 तक भरा गया।
बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 7 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
छात्रों को फॉर्म प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा, उन्हें इसे भरना होगा और स्कूल में जमा करना होगा। स्कूल बिहार मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरेंगे और अपलोड करेंगे।
On Question asked by student community
Hello Student,
Please check the resources shared below.
https://school.careers360.com/articles/bihar-board-class-9-half-yearly-maths-question-paper-2026-27
Dear Student,
Please refer to the link provided below:
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-12th-biology-question-paper-2026
Hello Student,
Check the useful resources given below:
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-model-papers
Hope it helps!
Hello Student,
Could you mention your class? Check the useful resources given below:
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-10th-question-paper-2026
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-class-10-half-yearly-question-paper-2026-27
Hope it helps!
Hello Student,
Please refer to the relevant article link below.
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-class-9-question-paper-2026
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-class-9-half-yearly-question-paper-2026-27
https://school.careers360.com/boards/bseb/bihar-board-class-9th-quarterly-exam-question-paper-2026