Careers360 Logo
ask-icon
share
    गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi)
    • लेख
    • गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi)

    गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 02 Jun 2026, 11:32 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi) - गर्मी की छुट्टियां... इसे सुनते ही स्कूली छात्रों में विशेष रोमांच और चेहरे पर खुशी दिखने लगती है। हालांकि यह साल का सबसे गर्म मौसम होता है, लेकिन बच्चे इसे काफी पसंद करते हैं क्योंकि यह मौसम स्कूल की एक लंबी छुट्टी लेकर आता है। लगातार चल रही कक्षाओं से दूर कुछ अलग करने का अहसास बच्चों के मन में खुशियां भर देता है। बच्चों के साथ बड़े भी गर्मी की छुट्टियों का इंतजार करते हैं। बच्चों के साथ हिल स्टेशन जाना, रिश्तेदारों से मिलने, पैतृक घर जाने का मौका पाकर बड़े भी रोमांचित हो जाते हैं।

    This Story also Contains

    1. गर्मी की छुट्टी पर 100 शब्दों का निबंध (100 Words Essay On Summer Vacation in hindi)
    2. garmi ki chutti par nibandh 100 words
    3. गर्मी की छुट्टी पर 200 शब्दों का निबंध (200 Words Essay On Summer Vacation in Hindi)
    4. गर्मी की छुट्टी पर 500 शब्दों का निबंध (500 Words Essay On Summer Vacation in Hindi)
    5. गर्मी की छुट्टियों के लाभ (Benefits Of Summer Vacation)
    6. गर्मी की छुट्टियों के साथ मेरा अनुभव (My Experience With Summer Vacation)
    7. गर्मी की छुट्टी पर निबंध
    8. गर्मी की छुट्टी 10 लाइनें लिखें? (Essay on Summer Vacation in Hindi)
    9. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर 10 पंक्तियां
    10. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (100 शब्द)
    11. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (150 शब्द)
    12. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (200 शब्द)
    13. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (250 शब्द)
    14. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (300 शब्द)
    15. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (400 शब्द)
    16. ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (500 शब्द)
    गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer Vacation Essay in hindi)
    गर्मी की छुट्टी पर निबंध' (Essay on summer vacation in hindi)

    व्यस्त कार्यक्रम के बीच छुट्टी निकाल कर परिवार के साथ कहीं जाने का प्लान अधिकतर इसी मौसम में बनाए जाते हैं। एक तरह से गर्मी हमारे लिए तनाव मुक्त यात्रा पर जाने तथा प्रकृति के साथ समय बिताने का एक बेहतरीन समय है। गर्मी की छुट्टियों का हर व्यक्ति के लिए में एक महत्वपूर्ण समय होता है, खासकर बच्चों के लिए। गर्म मौसम शुरू होने के बावजूद, लोग खासकर छात्र लंबी छुट्टी के कारण गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेते हैं। वे इस पूरे मौसम में तैराकी, पहाड़ी क्षेत्रों मे घूमना, आइसक्रीम खाना और अपने पसंदीदा फलों का आनंद लेते हैं, जो उन्हें बेहद दिलचस्प तथा सुखद लगता है। यहाँ 'गर्मी की छुट्टी पर निबंध' (Essay on summer vacation in hindi) पर कुछ नमूना निबंध दिए गए हैं।
    प्रदूषण पर निबंध कैसे लिखें | हिंदी में निबंध- भाषा कौशल, लिखने का तरीका जानें

    गर्मी की छुट्टी पर 100 शब्दों का निबंध (100 Words Essay On Summer Vacation in hindi)

    छात्रों को ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी का मौसम सबसे अधिक उत्साहित करती है तथा छात्र उत्सुकता के साथ इस मौसम की प्रतीक्षा भी करते हैं। हम हर वर्ष इस समय का इंतजार करते हैं। क्योंकि यह समय छात्रों को आराम करने तथा अपने प्रियजनों के साथ अपनी पसंदीदा चीजें करने में समय बिताने की अनुमति देता है, बहुत से लोग गर्मियों की प्रतीक्षा करते हैं। बहुत से लोग आराम करने और मौज-मस्ती करने के लिए गर्मियों में काम से छुट्टी ले लेते हैं। साल के इस समय के दौरान, बहुत से लोग खेल खेलना, सैर या ट्रेक के लिए जाना, या बस अपने घर में आराम करना पसंद करते हैं। गर्मी आपका पसंदीदा मौसम हो सकता है यदि आप इस मौसम मे विभिन्न तरह की गतिविधियां करना पसंद करते हैं। स्कूल और कॉलेज इस अवधि का अधिकतम लाभ उठाने के लिए छात्रों को ग्रीष्म अवकाश या गर्मी की छुट्टी देते हैं।

    garmi ki chutti par nibandh 100 words

    गर्मी की छुट्टियां आराम करने और परिवार व दोस्तों के साथ आनंद लेने का अच्छा समय होता है। कई बच्चे अपने दादा-दादी से मिलने जाते हैं या पहाड़ों या समुद्र तटों जैसी ठंडी जगहों की सैर पर जाते हैं। कुछ बच्चे अपने माता-पिता के साथ पिकनिक या छोटी-मोटी यात्राओं पर जाते हैं। ये यात्राएं मजेदार होती हैं और सभी को आराम देती हैं।

    Confused between CGPA and Percentage?

    Get your results instantly with our calculator!

    💡 Conversion Formula used is: Percentage = CGPA × 9.5

    गर्मी की छुट्टी पर 200 शब्दों का निबंध (200 Words Essay On Summer Vacation in Hindi)

    गर्मियों की छुट्टियाँ बिताना (Spending Summer Vacation)

    गर्मी की छुट्टियाँ मई में शुरू होकर जून तक चलती है। कुछ बच्चे इस समय का सदुपयोग उस विषय में ट्यूशन लेकर करते हैं जिसमें वे कमजोर हैं। आजकल गर्मी की छुट्टियों के दौरान समर कैंप का भी चलन बढ़ा है जहां बच्चे अपनी रचनात्मक कौशल को निखारते हैं। जब स्कूल की आखिरी घंटी बजती है, तो बच्चे गर्मी की छुट्टियों को गर्मियों की मस्ती में बदलने के लिए सोचते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार करते हैं क्योंकि यह उन्हें व्यस्त स्कूल तथा होमवर्क शेड्यूल से लंबी राहत देता है।

    कुछ व्यक्ति विशिष्ट ऐतिहासिक और मनोरंजक स्थलों को देखने के लिए देश में छुट्टियां लेते हैं और वहां जाते हैं। यह वह समय है जब छात्र अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर गर्मी से बचने के लिए घर से दूर किसी महानगर, हिल स्टेशन, या किसी अन्य शांतिपूर्ण स्थान पर मजेदार सड़क यात्रा करते हैं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे तरह-तरह के खेल खेलकर अपना समय व्यतीत करते हैं। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपनी नानी के घर जाने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं। गर्मी की छुट्टियों में ज्यादातर बच्चे छुट्टियां मनाने अपने पैतृक गांव जाते हैं। कई बच्चे अपने परिवार के साथ देश के कुछ ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा भी करते हैं।बच्चे अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन, रिसॉर्ट और धार्मिक स्थलों पर घूमने जाते हैं।

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    गर्मी की छुट्टी पर 500 शब्दों का निबंध (500 Words Essay On Summer Vacation in Hindi)

    गर्मी की छुट्टियों में क्या करें (Things To Do In Summer Vacation)

    गर्मी की छुट्टियाँ इतनी लंबी होती है कि उससे कोई भी आसानी से ऊब सकता है। हालांकि, आप छुट्टियों के दौरान खुद को व्यस्त रखने तथा कुछ दिलचस्प करने के लिए बहुत सी गतिविधियां कर सकते हैं। यहां, हम विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानेंगे जो आप यात्रा के अलावा अपने ग्रीष्म अवकाश के दौरान कर सकते हैं।

    • आप किसी भी अभ्यास कक्षा या समर कैंप में भाग ले सकते हैं जो आपके लिए खुले हैं। इसके अतिरिक्त, वे आपकी रुचि बनाए रखने के लिए आपको रोजमर्रा की गतिविधियां प्रदान करते है।

    • कोई नई हॉबी भी बना सकते है, जैसे पढ़ना, लिखना, संग्रह करना या अवलोकन करना। ये अभ्यास न केवल आपको भविष्य में लाभ पहुँचाते हैं बल्कि आपकी समझ को विस्तृत करते हैं।

    • इसके अलावा, आप अपने पसंदीदा खेल जैसे तायक्वोंडो, मुक्केबाजी, तैराकी और एथलेटिक्स सीखने के लिए स्पोर्ट्स क्लब में नामांकन कर सकते हैं।

    • गर्मी की छुट्टियां में स्कूल में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का होमवर्क दिया जाता है और इसी के साथ गर्मी के अवकाश के ये दिन नयी चीज़े सिखने का अच्छा अवसर होता है।

    ये भी पढ़ें :

    गर्मी की छुट्टियों के लाभ (Benefits Of Summer Vacation)

    स्कूल छात्रों को एक संक्षिप्त अवकाश देने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश या गर्मी की छुट्टी प्रदान की जाती हैं। ग्रीष्मकाल अवकाश अध्ययन का सही समय है, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिलती है और बच्चों को अपने कमजोर विषयों में स्वस्थ करने में भी मदद मिलती है और यह भयंकर गर्मी से बचाती है। हर किसी के पास गर्मियों की छुट्टी बिताने का अपना तरीका होता है, लेकिन अधिकांश लोग ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करना पसंद करते हैं। छात्रों के पास गर्मियों के दौरान शैक्षणिक परियोजनाओं पर काम करने, नए स्थानों की यात्रा करने और अपने ज्ञान को व्यापक बनाने का समय होता है। बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें समझ सकते हैं और उनके साथ मस्ती कर सकते हैं।

    गर्मी की छुट्टियों के साथ मेरा अनुभव (My Experience With Summer Vacation)

    मेरी गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही, मैं जल्दी ऊब गया, क्योंकि मेरे सभी दोस्त कहीं न कहीं यात्रा पर चले गए थे। इस वजह से मेरे माता-पिता ने मुझे समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे माता-पिता ने मुझे एक समर कैंप में दाखिला दिलाने में मदद की, जिसे हमारा स्कूल चला रहा था।

    मुझे शुरू में यह लगता था कि यह बेकार और नीरस होगा। परंतु मुझे यह एहसास हुआ कि मैं गलत था। यह मेरे पसंदीदा जीवन अनुभवों में से एक समर कैंप था। मुझे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, और इसी समय के आसपास मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं अच्छी पेंटिंग बनाता हूँ।

    स्कूल न होने के बावजूद हम सुबह 5 बजे जल्दी उठ जाते थे। हर दिन हमारे ट्रेनर हमें कुछ नया सिखाते थे। मैंने पहले दिन कराटे सीखा, जो मनोरंजक और लाभदायक रहा। इसके अलावा, मैंने वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल में अपना कौशल विकसित किया। इसी समय के दौरान मेरी प्रतिभा अपनी चरम पर पहुंची।

    इस दौरान स्कूल की तरफ से दोस्तों के साथ हम तारामंडल, चिड़ियाघर, गुरुद्वारा, इस्कॉन टेंपल, म्यूजियम कई जगहों पर घूमने गए। गुरुद्वारा में हमने लंगर भी छका। यह अविस्मरणीय अनुभव रहा।

    हमने पेंटिंग करना सीखा और हमें इस कला में महारत हासिल करने की अनूठी तकनीकें सिखाई गईं। मेरी इसमे रुचि जाग्रत हुई और मैं पेंटिंग करना पसंद करने लगा। पेंटिंग और अन्य गतिविधियों में मेरी रुचि जगाने के लिए मैं इस समर कैंप का हमेशा आभारी रहूंगा।

    क्योंकि यह उन्हें आराम करने और अपने प्रियजनों के साथ गतिविधियों का आनंद लेने के लिए समय बिताने की अनुमति देता है, बहुत से लोग गर्मियों की प्रतीक्षा करते हैं। विश्राम और मनोरंजन के लिए, बहुत से लोग गर्मियों में काम से छुट्टी ले लेते हैं। गर्मी के कारण सभी संस्थान और स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। जहां कुछ लोग अपना पूरा दिन घर के अंदर बिताना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग बाहर समय बिताना पसंद करते हैं। बच्चों के लिए, गर्मी की छुट्टियां साल का विशेष रूप से यादगार समय होता है।

    महत्वपूर्ण लेख:

    मेरी गर्मी की छुट्टियां (My Summer Vacation)

    छुट्टियां हमारे लिए परिवार को पहाड़ी जगहों पर ले जाने का एक शानदार समय होता है। वर्ष के दौरान हमारे व्यस्त कार्यक्रम के कारण, गर्मी हमारे लिए तनाव मुक्त यात्रा पर जाने तथा प्रकृति के साथ समय बिताने का एक बेहतरीन समय है। मैंने पिछले साल अपने दादा-दादी के घर में 15 दिन बिताए थे जब मैं उनसे गर्मी की छुट्टियों में मिलने गया था।

    जैसे ही गर्मी की छुटि्टयां शुरू हुई, हम ट्रेन से पटना से अपने गांव दादा-दादी के पास पहुंच गए। वहां हमारे स्वागत में पकवान बनाए गए थे। वहां हमारे चाचा के लड़के भी थे। हम उनके साथ क्रिकेट खेलते। आम के बगीचे में जाकर आम तोड़कर लाते। उन दिनों आम के बगीचे में बंदर आ जाते थे। आम के फल को बचाने के लिए बंदरों को भगाना पड़ता। उसके लिए हम गुलेल की मदद लेते। तपती गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता। उस दौरान आसपास के खेतों में सब्जियां लगी होती थीं। खेत में नलकूप से हो रहे पटवन के बीच हम ठंडे पानी से देर तक नहाते। नलकूप का पानी में नहाते समय कब समय बीत जाता, पता ही नहीं चलता। शाम में हम नदी किनारे घूमने जाते। मैदान में बच्चों के साथ खेलते। एक दिन हमलोगों ने वाटर पार्क जाने का भी प्लान बनाया। हम सुबह ही तैयार हो गए और वाटर पार्क से घूमकर शाम तक वापस लौटे। वाटर पार्क में स्वीम शूट दिया गया। वहां तरह-तरह के स्लाइड थे। बच्चों के लिए कम पानी वाला तालाब था। हमने खूब मस्ती की। इस तरह हमारी छुट्टियां कब बीत गईं, पता ही नहीं चला।

    गर्मी की छुट्टियों का सबसे अच्छा हिस्सा नए दोस्त तलाशना और बनाना है। मैंने अपनी यात्रा का आनंद लिया और जब मैं वहां था तब मैंने कुछ नया ज्ञान प्राप्त किया। बाकी छुट्टियां मेरी माँ की देखरेख में पढ़ने में और विभिन्न खेल खेलने में बीतती थीं।

    महत्वपूर्ण लेख :

    गर्मी की छुटि्टयों के दौरान मनाए जाने वाले फेस्टिवल

    गर्मी की छुट्‌टी के दौरान गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व हरिद्वार, ऋषिकेश और बनारस जैसे तीर्थ स्थलों पर खास तरीके से मनाया जाता हैं और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। घाटों पर दीप जलाकर और गंगा में डुबकी लगाकार श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभव का लाभ उठाते हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पर्व-त्योहार हैं जो गर्मी की छुटि्टयों के बीच आते हैं।

    इनमें कुछ प्रमुख फेस्टिवल हैं- माउंट आबू समर फेस्टिवल : यह राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से किया जाने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। छुटि्टयों के दौरान लोग इसका लुत्फ उठाते हैं।

    ऊटी फ्लावर फेस्टिवल, नीलगिरि में गर्मियों के मशहूर त्योहारों में से एक है, जो तमिलनाडु पर्यटन विभाग द्वारा मनाया जा रहा है। ऊटी घूमने के लिए गर्मियाँ सबसे अच्छा समय तो है ही और फूल महोत्सव जगह की सुंदरता को और बढ़ा देता है।

    इसके अलावा शिमला समर फेस्टिवल हिमाचलप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला में मनाया जाता है। शिमला, गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। यह त्योहार आमतौर पर मई या जून के महीने में आयोजित किया जाता है जब शहर में कई तरह की गतिविधियों, संगीत, नृत्य और कार्यक्रमों की धूम रहती है।

    इसीतरह सिक्किम में समर फेस्टिवल का आयोजन होता है। सिक्किम पूर्वी हिमालय में बसा एक खूबसूरत राज्य है और अपनी प्राचीन सुंदरता के लिए जाना जाता है। सिक्किम कई तरह के फूलों और ऑर्किड प्रजातियों का घर है। सिक्किम समर फेस्टिवल या कार्निवल फूलों के मौसम के वक्त ही आयोजित किया जाता है। यह पर्यटन विभाग द्वारा 1981 से आयोजित किया जा रहा है।

    गर्मी की छुट्टी पर निबंध

    गर्मी की छुट्टियाँ वर्ष का वह समय होता है जिसका हर छात्र बेसब्री से इंतज़ार करता है। यह छुट्टियाँ आमतौर पर मई और जून के महीनों में पड़ती हैं, जब विद्यालय बंद रहते हैं और बच्चों को पढ़ाई से थोड़ी राहत मिलती है। यह समय न केवल आराम करने के लिए होता है, बल्कि नए अनुभव प्राप्त करने और अपने शौकों को पूरा करने का भी सुनहरा अवसर होता है।

    गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। कई लोग इस समय घूमने-फिरने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों या ठंडी जगहों पर जाते हैं, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिलती है। कुछ बच्चे अपने दादा-दादी या रिश्तेदारों के घर जाते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध और भी मजबूत होते हैं।

    इन छुट्टियों का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बच्चे इस समय अपने शौकों को पूरा कर सकते हैं। कोई चित्रकला सीखता है, कोई संगीत, नृत्य या खेल-कूद में हिस्सा लेता है। कुछ बच्चे किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, जिससे उनका ज्ञान बढ़ता है। इसके अलावा, कई छात्र छुट्टियों में अपने अधूरे स्कूल कार्य को भी पूरा करते हैं, जिससे पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है।

    हालांकि, गर्मी की छुट्टियों में समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। यदि बच्चे पूरा समय केवल टीवी देखने या मोबाइल चलाने में बिताते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए समय का सही संतुलन बनाकर चलना चाहिए।

    अंत में, कहा जा सकता है कि गर्मी की छुट्टियाँ बच्चों के जीवन में खुशी, उत्साह और सीखने का समय होती हैं। यदि इनका सही ढंग से उपयोग किया जाए, तो यह समय बहुत उपयोगी और यादगार बन सकता है।

    गर्मी की छुट्टी 10 लाइनें लिखें? (Essay on Summer Vacation in Hindi)

    1. गर्मी की छुट्टियाँ मई में शुरू होकर जून तक चलती है। सरकारी स्कूलों में छुट्टियां पहले शुरू हो जाती हैं जबकि प्राइवेट स्कूल में छुट्टियां देर से होती हैं।

    2. गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे तरह-तरह के खेल खेलकर अपना समय बिताते हैं।

    3. गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे बहुत खुश महसूस करते हैं क्योंकि उन्हें हर दिन स्कूल नहीं जाना पड़ता।

    4. बच्चे अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन, रिसॉर्ट और धार्मिक स्थलों पर घूमने जाते हैं

    5. गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपनी नानी के घर जाने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं।

    6. अक्सर लोग गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन, धार्मिक स्थान, पर्यटन स्थल या अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने जाते हैं।

    7. यह गर्मी के मौसम की चिलचिलाती धूप से बच्चों को बचाने के लिए छुटि्टयां कहीं शांत जगह बिताना एक अच्छा तरीका है।

    8. गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन, तरह-तरह के व्यंजन, ठंडे शरबत, जूस व आइसक्रीम खाने को मिलती है।

    9. छुट्टियों के दौरान गृह नगरों में जाने से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता चलता है।

    10. सभी के सर्वांगीण विकास के लिए गर्मी की छुट्टियां अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    अन्य लेख पढ़ें-

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर 10 पंक्तियां

    ग्रीष्मकालीन अवकाश साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय होता है।

    • यह आमतौर पर मई या जून महीने में शुरू होता है।
    • हमें स्कूल और होमवर्क से लंबी छुट्टी मिलती है।
    • मैं गर्मी की छुट्टियों में अपने दादा-दादी के घर जाता हूं।
    • मुझे अपने दोस्तों और cousins के साथ खेलना बहुत पसंद है।
    • कई परिवार छुट्टियों में घूमने जाते हैं।
    • मैं कहानी की किताबें पढ़ता हूँ और कार्टून भी देखता हूं।
    • आइसक्रीम और आम गर्मियों में मेरे पसंदीदा खाने हैं।
    • ग्रीष्मकालीन अवकाश मुझे आराम और आनंद का समय देता है।
    • छुट्टियों के बाद मैं खुश और तरोताजा होकर स्कूल लौटता हूं।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (100 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षाओं के बाद मिलने वाली लंबी छुट्टी होती है। यह आमतौर पर मई महीने में शुरू होती है और कई सप्ताह तक चलती है। इस समय बच्चों को आराम करने, परिवार के साथ घूमने और नई गतिविधियाँ सीखने का अवसर मिलता है। कई बच्चे अपने दादा-दादी के घर जाते हैं और दोस्तों के साथ खेलते हैं। गर्मियों में आम, ठंडे पेय और आइसक्रीम का आनंद लिया जाता है। यह अवकाश पढ़ाई के बाद मन को ताज़ा करने में मदद करता है। बच्चे इस समय नई किताबें पढ़ते हैं और नई चीजें सीखते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश खुशी और आराम का समय होता है।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (150 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश छात्रों के लिए बहुत ही आनंददायक समय होता है। इस दौरान उन्हें पढ़ाई से छुट्टी मिलती है और वे अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। मेरी गर्मी की छुट्टियां बहुत यादगार रहीं। मैं अपने परिवार के साथ पहाड़ों की यात्रा पर गया। वहाँ की हरियाली, ठंडी हवा और सुंदर दृश्य बहुत मनमोहक थे। हमने ट्रैकिंग की, कैंप लगाया और रात में अलाव के पास बैठकर बातें कीं।

    मुझे रिवर राफ्टिंग और ज़िप-लाइनिंग जैसे रोमांचक खेलों का अनुभव भी मिला, जिससे मुझे बहुत उत्साह और आत्मविश्वास मिला। मैंने अपने दादा-दादी के साथ भी समय बिताया और उनकी रोचक कहानियां सुनीं। शाम को हम सब मिलकर खेल खेलते और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते थे। यह अवकाश रोमांच, आराम और पारिवारिक प्रेम का सुंदर मिश्रण था। इसने मुझे नई ऊर्जा और खुशियों से भर दिया।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (200 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश विद्यार्थियों के लिए साल का सबसे प्रतीक्षित समय होता है। मेरी गर्मी की छुट्टियां बहुत ही आनंदमयी और यादगार रहीं। इस बार मेरा परिवार एक सुंदर पहाड़ी स्थान घूमने गया। वहाँ तक की यात्रा घुमावदार सड़कों और खूबसूरत दृश्यों से भरी हुई थी। वहां पहुंचने पर ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता ने हमारा स्वागत किया। हमने सुंदर बगीचे, नदियाँ और पुराने मंदिर देखे। हम रोज़ प्रकृति की सैर पर जाते और नए स्थानों का आनंद लेते थे। यात्रा का सबसे खास हिस्सा पास के झरने तक की ट्रैकिंग थी। हरे-भरे पेड़ों के बीच बहता झरना बहुत आकर्षक लग रहा था।

    हमने पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद लिया। शाम को हम सब अलाव के पास बैठकर गाने गाते और कहानियाँ सुनाते थे। हमने वहाँ के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस छुट्टी ने मुझे प्रकृति के करीब आने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर दिया। इससे मुझे जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का महत्व समझ में आया। यह ग्रीष्मकालीन अवकाश मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (250 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश खुशी, स्वतंत्रता और नई चीजें सीखने का समय होता है। मेरी गर्मी की छुट्टियाँ एक अविस्मरणीय अनुभव रहीं। इस वर्ष मेरा परिवार एक विदेशी देश घूमने गया, जो अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध था। हम सबसे पहले एक बड़े शहर पहुँचे जहाँ रंग-बिरंगे बाजार और ऐतिहासिक इमारतें थीं। वहाँ की प्राचीन वास्तुकला देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। हमने संग्रहालय देखे, स्थानीय भोजन का स्वाद लिया और वहाँ के लोगों से बातचीत की। इससे हमें उनकी संस्कृति को समझने का अवसर मिला।

    इसके बाद हम गाँवों की ओर गए जहाँ हरियाली और शांति का वातावरण था। वहां हमने साइकिल चलाई और प्रकृति का आनंद लिया। यात्रा के दौरान हमने सुंदर झरने, पहाड़ और जंगल देखे। जंगल में ट्रैकिंग और तारों भरे आकाश के नीचे कैंपिंग करना बहुत रोमांचक था। इस यात्रा ने मुझे विभिन्न संस्कृतियों का सम्मान करना और परिवार के महत्व को समझना सिखाया। छुट्टियों के अंत में मुझे बहुत खुशी हुई कि मैंने इतने सुंदर अनुभव प्राप्त किए। यह ग्रीष्मकालीन अवकाश मेरे लिए सीख, आनंद और आत्मविश्वास से भरा हुआ था। मैं इन यादों को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (300 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश छात्रों के लिए बहुत उत्साह और आनंद का समय होता है। यह पढ़ाई और परीक्षाओं के बाद आराम करने का अवसर देता है। मेरे लिए गर्मी की छुट्टियां हमेशा खास रही हैं क्योंकि इस समय मुझे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।

    एक बार मेरा परिवार समुद्र तट घूमने गया। वहाँ की सुनहरी रेत और नीला समुद्र बहुत सुंदर था। हमने समुद्र किनारे खेल खेले, रेत के घर बनाए और समुद्र में तैराकी की। लहरों की आवाज़ मन को बहुत शांति देती थी।

    हमने वहां के ऐतिहासिक स्थान और संग्रहालय भी देखे। इससे मुझे उस जगह के इतिहास और संस्कृति के बारे में नई जानकारी मिली। घर लौटकर मैंने अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ीं और चित्रकला का अभ्यास किया।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश में मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक और फिल्में देखने का आनंद भी लिया। इससे हमारे रिश्ते और मजबूत हुए। इसके अलावा मैंने एक नई भाषा सीखने के लिए समर क्लास भी जॉइन की।

    जब छुट्टियां समाप्त हुईं, तब मुझे लगा कि मैंने बहुत कुछ नया सीखा है। यह समय मेरे लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और नई चीजें सीखने का अवसर बना।

    अंत में, ग्रीष्मकालीन अवकाश आराम, मनोरंजन और सीखने का बेहतरीन समय होता है। यह हमें नई ऊर्जा देता है और जीवन की यादगार खुशियाँ प्रदान करता है।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (400 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश छात्रों के जीवन का सबसे आनंददायक समय होता है। यह समय उन्हें पढ़ाई की दिनचर्या से आराम देता है और नई जगहों को देखने, नई चीजें सीखने तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करता है।

    मेरी सबसे यादगार गर्मी की छुट्टियां तब थीं जब मैं अपने परिवार के साथ एक पहाड़ी स्थान घूमने गया। वहाँ की ठंडी हवा, हरियाली और झरनों की सुंदरता ने मेरा मन मोह लिया। हम जंगलों में ट्रैकिंग करने गए और ऊँचे पहाड़ों पर चढ़ाई की। प्रकृति का यह सुंदर दृश्य मेरे लिए किसी सपने जैसा था।

    शाम को हम सब अलाव के पास बैठकर बातें करते, गाने गाते और हँसी-मजाक करते थे। इस समय ने हमें मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहकर परिवार के साथ जुड़ने का मौका दिया।

    गर्मी की छुट्टियाँ केवल मनोरंजन का समय नहीं होतीं, बल्कि नई चीजें सीखने का भी अवसर देती हैं। मैंने इस दौरान नृत्य और चित्रकला की कक्षाओं में भाग लिया। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मेरी प्रतिभा में सुधार हुआ।

    यात्रा के दौरान मुझे विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को जानने का अवसर मिला। अलग-अलग लोगों से मिलकर मुझे उनकी जीवनशैली और खान-पान के बारे में जानकारी मिली। इससे मेरे मन में सभी संस्कृतियों के प्रति सम्मान बढ़ा।

    इसके अलावा मैंने समाज सेवा के कार्यों में भी भाग लिया। मैंने जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने और सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इससे मुझे दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिली।

    गर्मी की छुट्टियों की छोटी-छोटी खुशियाँ भी बहुत खास होती हैं, जैसे दोस्तों के साथ खेलना, आइसक्रीम खाना और सुंदर सूर्यास्त देखना।

    अंत में, ग्रीष्मकालीन अवकाश जीवन में खुशी, सीख और नई ऊर्जा लाने वाला समय है। यह हमें परिवार, प्रकृति और समाज के महत्व को समझाता है। ये छुट्टियाँ हमेशा हमारे दिल में खूबसूरत यादों के रूप में बनी रहती हैं।

    ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध (500 शब्द)

    ग्रीष्मकालीन अवकाश सभी बच्चों के लिए सबसे खुशी का समय होता है। यह अंतिम परीक्षाओं के बाद शुरू होता है और कई सप्ताह तक चलता है। इस समय स्कूल बंद रहते हैं क्योंकि मौसम बहुत गर्म होता है। बच्चों को सुबह जल्दी उठकर स्कूल नहीं जाना पड़ता और वे अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हैं।

    गर्मी की छुट्टियाँ परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का सबसे अच्छा अवसर होती हैं। कई बच्चे अपने दादा-दादी के घर जाते हैं या पहाड़ों और समुद्र तटों जैसी ठंडी जगहों पर घूमने जाते हैं। कुछ बच्चे पिकनिक और छोटी यात्राओं का आनंद लेते हैं। वहीं कई बच्चे घर पर रहकर पेंटिंग, नृत्य, गायन या खाना बनाने जैसी गतिविधियाँ करते हैं।

    गर्मियों में बच्चों को आम, तरबूज, आइसक्रीम और ठंडे पेय बहुत पसंद आते हैं। शाम के समय बच्चे क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेल खेलते हैं। दोपहर की तेज गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग घर के अंदर रहते हैं।

    कई बच्चे गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप भी जॉइन करते हैं। वहाँ वे तैराकी, चित्रकला, संगीत, कराटे और नृत्य जैसी नई चीजें सीखते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और नए दोस्त भी बनते हैं।

    गर्मी की छुट्टियाँ कहानी की किताबें पढ़ने और नई बातें सीखने का अच्छा समय होती हैं। कुछ बच्चे डायरी लिखते हैं और निबंध लेखन का अभ्यास करते हैं। इससे उनकी भाषा और लेखन क्षमता बेहतर होती है।

    हालाँकि छुट्टियों में आराम करना जरूरी है, लेकिन बच्चों को एक अच्छा दैनिक कार्यक्रम भी अपनाना चाहिए। समय पर सोना, जल्दी उठना, पौष्टिक भोजन खाना और पर्याप्त पानी पीना बहुत आवश्यक है। घर के छोटे-मोटे कामों में माता-पिता की मदद करना भी अच्छी आदत है।

    कुछ स्थानों पर गर्मियों में मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चे संगीत, नृत्य और खेलों का आनंद लेते हैं और अपनी संस्कृति को बेहतर तरीके से समझते हैं।

    अंत में, ग्रीष्मकालीन अवकाश आराम, मनोरंजन और नई चीजें सीखने का शानदार समय होता है। यह बच्चों को नई ऊर्जा और खुशी देता है। छुट्टियों के बाद बच्चे फिर से पढ़ाई के लिए उत्साह के साथ स्कूल लौटते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश हर बच्चे के जीवन की सुंदर और यादगार यादें बन जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: गर्मी की छुट्‌टी में स्कूल कब बंद होते हैं?
    A:

    ग्रीष्मावकाश के दौरान अलग-अलग राज्यों ने छुटि्टयों का समय अलग-अलग होता है। जैसे दिल्ली में 11 मई से 30 जून तक छुट्‌टी है वहीं यूपी में 20 मई से 15 जून तक, राजस्थान में 1 मई से 15 जून तक, बिहार में 2 जून से 21 जून तक, मध्यप्रदेश में 1 मई से 15 जून तक छुट्‌टी घोषित है।

    Q: 100 शब्दों में गर्मी की छुट्टी पर निबंध
    A:

    गर्मी की छुट्‌टी के दौरान बच्चे पढ़ाई के तनाव से मुक्त होकर खेलकूद और मौज-मस्ती करते हैं। कई परिवार इस समय में पर्यटन स्थलाें या अन्य जगह घूमने-फिरने जाते हैं, जैसे पहाड़ों, समुद्र तटों या अपने रिश्तेदारों के घर। कुछ बच्चे अपने शौक, जैसे चित्रकला, नृत्य या किताबें पढ़ने में समय बिताते हैं। गर्मी की छुट्‌टी के दौरान बच्चे समर कैम्प में हिस्सा लेकर ऐसी चीजें सीखतें हैं जिनके लिए उन्हें नियमित कक्षाओं के दौरान समय नहीं मिलता, जैसे तैराकी, घुड़सवारी, स्केटिंग, विभिन्न प्रकार के खेल, पेंटिंग, डांस, गायन, एक्टिंग आदि के समर कैम्प में हिस्सा लेकर बच्चे इस समय का सदुपयोग करते हैं।


    Q: गर्मी की छुट्टियां कैसे बिताई 100 शब्दों में लिखिए in hindi?
    A:

    100 शब्दों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पर निबंध : गर्मी की छुट्‌टी आमतौर पर मई के महीने में शुरू होती है और कुछ हफ़्तों तक चलती है। इस अवधि में बच्चों को आराम करने, परिवार के साथ घूमने या हॉबी क्लासेस में शामिल होने का समय मिलता है। कई छात्र दादा-दादी से मिलने जाते हैं, नई जगहों की खोज करते हैं या आउटडोर गेम्स खेलते हैं।

    Q: गर्मी की छुट्टी आपने कैसे बिताई?
    A:

    मैंने अपनी गर्मी की छुट्टियाँ परिवार के साथ बिताईं, जिसमें एक हिल स्टेशन की सैर, दोस्तों के साथ खेलना, और किताबें पढ़ना शामिल था। मैंने कुछ ऑनलाइन कक्षाएँ भी लीं और घर के कामों में माता-पिता की मदद करके ज़िम्मेदारी सीखी। मैंने गांव की यात्रा भी की, जहाँ बागवानी, पारंपरिक खेल और दादी की कहानियाँ सुनकर अच्छा समय बिताया, जिससे मुझे प्रकृति के करीब आने और जीवन के सरल सुखों का अनुभव करने का मौका मिला।

    Upcoming School Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 15 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AIEED Application Date

    1 Nov'25 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SMIT Online Test Application Date

    15 Nov'25 - 4 Jun'26 (Online)